logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Isogenic
समजीनी
अभिन्न जीन समुच्चय वाला।

Isoglottoid
समग्लॉटाइड
डिप्लोगैस्टरी मुख गुहा का ग्लॉटाइड उपकरण जिसमें पश्चमुखभित्ति के तीनों घटक एक ही स्तर पर रहते हैं।

Isomorphic
समरूपी
डिप्लोगैस्टरी मुख गुहा का ग्लॉटाइड उपकरण जिसमें पश्चमुखभित्ति के तीनों घटक समानाकार और समान रूप में होते हैं।

Isotonic
समपरासरणी
ऐसे विलयन जिनका परासरण दाब समान हो।

Isozyme
सम-एन्जाइम
किसी एन्जाइम के अनेक रूप जो इनके ऐमीनो अम्ल संघटन और विद्युत्करण संचरणी गतिशीलता में थोड़े से भिन्न होते हैं।

Isthmus
तनुयोजी
ग्रसनी के मेटाकार्पस और आधारी बल्ब के बीच में एक संकीर्ण अकेंद्रकीय नलिकाकार संरचना।

Jaw
जबड़ा, हनु
(दे. Gnathi)

Junior homonym
कनिष्ठ समनाम
भिन्न वर्गकों के लिए दिया गया एक ही नाम जिसमें नवीनतम नाम कनिष्ठ समनाम कहलाता है।

Junior synonym
कनिष्ठ सहनाम
एक ही वर्गक के लिए दो या अधिक उपलब्ध समानार्थक शब्दों की वर्तमान संकल्पना।

Juvenile
किशोर
(दे. Larva)


logo