logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Discharge
निस्सरण
किसी वाहिका के एक परिच्छेद से प्रति इकाई अवधि में प्रवाहित होने वाले तरल आयतन को निस्सरण या प्रवाह दर कहते हैं।

Dismantling section
विघटन कक्ष
वह सैक्शन, जहाँ पर मशीनों आदि को खोलने एवं हटाने का कार्य किया जाता है।

Dispatching
प्रेषण
उत्पादन के लिए निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रयुक्त होने वाले साधन सामग्री आदि को उपलब्ध कराने वाला आदेश।

Displacement
विस्थापन
किसी पिण्ड अथवा कम की स्थिति में परिवर्तन की द्योतक सदिश राशि।

Distortion (vib.)
विरूपण
आकृति तरंग - रूप में अवांछित परिवर्तन।

Dividing head (indexing head)
अनुभाजक शीर्ष
इन अनुलग्नी का उपयोग भ्रमिकर्तक मशीन / मिलिंग मशीन पर उस कार्य की परिधि को सही सही विभाजित करने के लिये किया जाता है जिस पर खांचे, नालियां, गियर या स्पलाइन आदि काटी जाती है इन अनुभाजक शीर्षों का इस्तेमाल सरल एवं विभेदी अनुभाजन में किया जाता है।

Division of labour
श्रम विभाजन
इष्टतम लाभ के लिए उद्योगों में श्रमिकों को उनकी कुशलता के अनुसार कार्य का आबंटन।

Dolomite
डोलोमाइट
चूना पत्थर जिसमें मैग्नीशियम की प्रतिशतता अधिक होती है।

Double acting
द्वि - क्रिया
वह पम्प, जिनमें जल पिस्टन की दोनों दिशाओं से पम्पित हो और प्रत्येक स्टोक में चूषण तथा प्रदाय दोनों होते हों।

Double ended grinder
द्विमुखी अपघर्षित्र
वह अपघर्षित्र, जिसमें मोटर शाफ्ट के दोनों सिरों पर अपघर्षी-पहिये आरोपित रहते हैं ताकि दोनों सिरों पर अपघर्षण कार्य किया जा सके।


logo