ऐंद्रिय संवेदनों की देहली या सीमा तथा उनके विभेदों का पता लगाने की एक मनोंदैहिक प्रणाली जिसमें किसी दिए हुए विषय से तुलना करने के लिए किसी ‘मानक’ परिवर्त्य, वस्तु या उद्दीपन को उसी तरह के उद्दीपनों की शृंखलाओं के साथ प्रस्तुत किया जाता है। प्रत्येक तुलना के बाद प्राप्त सही निर्णयों के प्रतिशत के आधार पर देहली या सीमा का निर्धारण किया जाता है।
Constellation
प्रत्यय संघात
1. घटनाओं का अनपवर्जक और व्यवस्थित समूहन। 2. विचारों का ऐसा जटिल संगठन जो संवेग से ओतप्रोत हो और निश्चित प्रकार के कार्य करने को प्रेरित करे।
Constitutional type
काय-प्ररूप
काय-प्ररूप विज्ञान का एक विशिष्ट पक्ष जिसके अनुसार व्यक्तियों को उनके शारीरिक गठन के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है। इन काय प्ररूपों को क्रेश्मर ने विशिष्ट मानसिक अवस्थाओं से संबद्ध किया है।
Constrained association
सीमित साहचर्य
साहचर्य परीक्षण में उद्दीपक शब्दों के प्रति अनुक्रियाओं में सुनिश्चित एवं पूर्वनिर्धारित संबंध। मुक्त साहचर्य का विलोम।
Construal
अर्थापत्ति
एक स्वत: निर्णय जिसमें एक अभिवृत्ति निहित हो।
Consumate love
उत्कृष्ट प्रेम
स्टर्नबर्ग के अनुसार यह प्रेम का वह अंतिम स्वरूप है जिसमें आवेग, अंतरंगता एवं वचनबद्धता सम्मिलित होती हैं।
Consumatory response
परिणति अनुक्रिया
किसी उद्दीपन के प्रति की गई प्रारंभिक अनुक्रियाओं के कारण होने वाली वह अंतिम अनुक्रिया जिससे प्राणी का समायोजन सारी संबद्ध अनुक्रिया को उत्पन्न करने वाली स्थिति में होता है।
Contact hypothesis
संपर्क परिकल्पना
एक दृष्टिकोण जिसके अनुसार विरोधी सामाजिक समूहों के सदस्यों को एक दूसरे के संपर्क में लाने से अंतर्समूह संबंधों में सुधार होगा तथा विभेदीकरण एवं पूर्वाग्रह में कमी आएगी।
Contact sensation
संपर्क संवेदन
खाल पर किसी कम तीव्र उद्दीपन से होने वाला स्पर्श संवेदन जिससे त्वचा में कोई विरूपता नहीं आती।
Contemporaneity principle
समकालिकता नियम
कुर्ट लेविन द्वारा प्रतिपादित मत जिसके अनुसार केवल वर्तमान तथ्य ही वर्तमान व्यवहार को प्रभावित कर सकते हैं। विगत घटनाओं का प्रभाव केवल यही होता है कि उनसे वर्तमान व्यवहार के मूल घटक पहले कभी परिवर्तित हुए हों।