मानक से उच्चतर स्तर का बालक जो उत्कृष्ट बौद्धिक योग्यता प्राप्त गुणों तथा कौशलों से संपन्न हो।
Supervised correspondence study
पर्यवेक्षित पत्राचार अध्ययन
पत्राचार द्वारा अध्ययन किए जाने की एक प्रणाली जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय का विस्तार-विभाग डाक द्वारा एक उच्च विद्यालय अथवा व्यक्ति को अध्ययन सामग्री तथा आवश्यक निदेश भेजता है। यह विद्यालय नियमित रूप से विद्यार्थी का मार्गदर्शन करता है और उन्हें अध्ययन की सुविधा प्रदान करता है तथा विद्यार्थियों के लिखित उत्तर-पत्रों को जांचने तथा मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय को लौटाता है।
Supervisory observation
पर्यवेक्षी प्रेक्षण
छात्र-अध्यापक का कक्ष में पढ़ाते समय उसके कार्य का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से पर्यवेक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण। पर्यवेक्षक छात्र - अध्यापक को अपने कार्य में सुधार लाने के लिए सुझाव भी देता है।
Support system (model of teaching)
आधार पद्धति (अध्यापन प्रतिरूप)
अध्यापन प्रतिरूपों को सिद्धांत से व्यवहार में लाने की क्रिया को स्पष्ट करनेवाले चार संप्रत्ययों में से चौथा संप्रत्यय। इस चरण में किसी प्रतिरूप को क्रियान्वित करने में सामान्य मानवीय कौशलों, योग्यताओं तथा तकनीकी सुविधाओं के अतिरिक्त आवश्यक उपकरणों का वर्णन होता है।
Suzuki method
सूजूकी प्रणाली
संगीत सीखने की एक विधि जो चिड़ियों के गीतों के अध्ययन पर आधारित है। इसके जन्मदाता जापानी वायलन वादक सूजूकी हैं।
Syllabus-bound student
पाठ्यचर्याबद्ध विद्यार्थी
वे शिक्षार्थी जो दूसरों पर अधिक निर्भर रहते हैं। वे अव्यवहारिक तथा रूढ़ीबद्ध होते हैं। ऐसे शिक्षार्थी अन्यों का अनुकरण करनेवाले, बड़ों की आज्ञा मानने वाले तथा प्रेरणा न पाने पर निरूत्साही हो जाने वाले व्यक्तिरूप होते हैं।
Syllabus free student
पाठ्यचर्या मुक्त विद्यार्थी
विद्यालय के पाठ्यक्रम से बंधकर रहनेवाले शिक्षार्थी। ऐसे शिक्षार्थियों की बौद्धिक रुचियाँ पाठ्यक्रम से इतर होती हैं। उनके लिए पाठ्यक्रम पर निर्भर रहकर अध्ययन करना कठिन होता है।
Symbolic mode (ratiocinative system)
प्रतीकात्मक विधि
ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित एक संप्रत्यय जो ज्ञान के तीन प्रकारों (गत्यात्मक, चित्रात्मक, प्रतीकात्मक) में से एक है। इस सूचना का प्रक्रमण प्रतीकों के माध्यम से होता है। ये प्रतीक शाब्दिक अथवा तर्कसंगत अथवा तर्कसंगत प्रतिज्ञप्ति होते हैं यथा बालक गेंद शब्द पढ़कर उसे गेंद के स्वरूप एवं उसके अन्य लक्षणों से संयोजित कर लेता है।
Symposium
परिसंवाद, परिचर्चा
चर्चा के किसी विषय पर भिन्न-भिन्न हष्टिकोण से विचार करने के उद्देश्य से दो अथवा दो से अधिक संक्षिप्त विवरणों तथा तैयार भाषणों का प्रस्तुतीकरण।
Syntactic structures
वाक्य विन्यास संरचना
एक संप्रत्यय जिसके अनुसार वक्ता द्वारा किसी भी आधायक वाक्य के बोलने में उसकी रचना और रूपांतरण नियमों को एक समग्र रूप में ग्रहण किया जाता है।