logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

picture bureau
चित्र कार्यालय वह कार्यालय जो पत्र-पत्रिकाओं को अनेकानेक विषयों से संबधित चित्र प्रदान करता है।

picture editing
चित्र संपादन चित्रों को आवश्यकतानुसार काट-छांट कर या कोई नया रूप देकर पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशनार्थ संपादित करना और उसके प्रकाशन का स्थान तथ्य ढंग निर्धारित करना।

picture editor
चित्र संपादक वह व्यक्ति (उप सम्पादक या कला विकास का कार्यकर्ता) जो चित्रों को प्राप्त करने की व्यवस्था करता है और उनका उपर्युक्त ढंग से संपादन सकता है।

picture head
चित्र-शीर्ष चित्र के ऊपर दिया गया शीर्षक।

picture lead
शब्दचित्र कथा मुख समाचार का वह आमुख जिसमें संबंधित घटना या व्यक्ति का शब्द चित्र प्रस्तुत किया गया हो।

picture news agency
समाचार फोटो समिति वह अभिकरण जो पत्र-पत्रिकाओं को निर्धारित मूल्य पर चित्र प्रदान करता है।

pig iron
पिग आइरन बोझिल, अतिशय गम्भीर समाचार या लेख।

piline
पाईलाइन ऐसी कम्पोजित पंक्ति जिसमें मुद्राक्षर अव्यवस्थित ढंग से लगे हों।

planer
रंदा लकड़ी का एक चौरस टुकड़ा जो फर्मा को कसते समय मुद्राक्षर को समतल करने के काम में लाया जाता है।

plate
प्लेट स्टीरियो या मैट्रिक्स से डाली गई शीशे की वह प्लेट जो मशीन पर छपने के लिए चढ़ाई जाती है। जिस पट्टिका पर ब्लाक बनते हैं उसे भी प्लेट कहते हैं।


logo