logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Die, reducing
तनुकारी डाई / तनुकारीठप्पा
इस प्रकार की डाइयां छड़ों के परिच्छेदों को छोटा करने के काम में लाई जाती है।

Die, riverting
रिवेटन डाईं
इस प्रकार की डाइयां रिवेट के शीर्ष बनाने के काम आती है।

Die, threading
चूड़ी कर्तन डाई
कावलों एवं अन्य मिलती जुलती वस्तुओं पर चूड़ी बनाने का एक छोटा औजार, यह एक ठोस एवं मजबूत औजार है तथा इसे साइज के अनुसार समायोजित किया जा सकता है।

Die - casting
डाई - ढलाई
इसमें पिघली धातु को दाब के साथ धातु के साँचे में डाला जाता है। इस प्रकार की ढलाई में बहुत चिकनी एवं सही ढलाई उपलब्ध होती है।

Differential gear
विभेदी गरारी
इस अभिन्यास में दो समाक्ष शाफ्टों पर बेवेल या स्पर गरीरी लगी होती है लेकिन आज कल बेवेल गरारी लगी होती है तथा तीसरे सामक्ष अवयव का घूर्ण अन्य दोनों के घूर्णन के अन्तर या योग के समानुपाती होता है।
बहु प्रचलित विभेदी - गरारी निकाय ऑटोमोबील के पिछले धुरों पर लगी होती है। इन गरारियों की सहायता से इंजन पिछले पहियों को उस समय भिन्न दर पर घुमाता है, जब ऑटोमोबील वक्र पर चल रही होती है तथा सीधी चालन में एक ही दर पर घुमाता है।
अन्य प्रकार की विभेदी गरारी अभिन्यास में वर्ण गरारी को दो हिस्सों में बनाया जाता है एक में 100 दाँते होतें हैं और दूसरे में 99 दाँत होते हैं। वर्म दोनों अर्धों को चलायेगा।

Diffusers
विसारक
वह वाहिनी, कक्ष या परिच्छेद जिसमें उच्च वेग तथा निम्न दाब वाले तरल की धारा निम्न वेग और उच्च दाब में परिवर्तित हो जाती है।

Dimension
विमा
व्यास, लम्बाई, कोण या अवयव की अन्य ज्यामितिक अभिलक्षण का विनिर्दिष्ट मान।

Dimensional accuracy
विमीय परिशुद्धता
स्पूरित उत्पाद तथा अभिकल्प विमाओं की सन्निकटता की मात्रा।

Direct arc furance
प्रत्यक्ष / सीधा आर्क भट्टी
मिश्रातु निर्माण के लिये प्रयुक्त एक भट्टी / इसमें इलैक्ट्रोडों के मध्य स्थापित आर्क के प्रत्यक्ष सम्पर्क से धातु को पिघलाकर मिश्रधातु का निर्माण किया जाता है।

Disassemble
विसमन्वायोजन / वियोजन
अवयवों को अलग - अलग करना।


logo