logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Connection weight
संबद्धता भार
यह सहसंबंधनात्मक प्रतिरूपों में संरचना की ज्ञान-स्थिति का प्रतिनिधित्व करता है; गणितीय रूप से यह भार प्रेषित नोड के निष्‍पादन मूल्य का गुणात्मक वृद्धि होता है।

Connectionism
संयोजनवाद
संज्ञान का वह नवविकसित उपागम, जिसमें परस्‍पर संपृक्‍त स्नायुग्रंथियों के विशाल जाल संरचना के माध्यम से सूचनाओं के समानांतर प्रक्रमण पर बल दिया जाता है।

Connectionist model
संबंधनात्मक प्रतिरूप
संज्ञानात्मक शिल्प का वह वर्ग जो इस अवधारणा पर आधारित है कि मन की संरचना मस्तिष्क के अनुरूप है जिसमें मानसिक प्रतिनिधि स्नायुकोशिकाओं जैसी इकाइयों की तरह अधिकाधिक रूप से परस्पर संबंधिंत होते हैं, जिस कारण समानान्तर प्रक्रमण संभव होता है।

Conscious
सचेतन
उन सब मानसिक क्रियाओं के लिए प्रयुक्‍त शब्द जिनके प्रति कभी न कभी जागरूक रहा जाय। मनोविश्‍लेषण में अवचेतन और अचेतन से गत्यात्मक संबंध रखने वाला अभिकरण।

Consciousness
चेतना
संवेदनशीलता का एक विशेष गुण। चेतना और तंत्रिकीय क्रियाओं को वस्तुत: एक ही व्यापार के दो पक्ष कहा जा सकता है। तंत्रिकीय क्रियाओं का एक निश्‍चित मात्रा की जटिलता प्राप्‍त कर लेना ही चेतना का अनुभव है।

Consensus information
मतैक्याधारित सूचना
उद्दीपक विशेष के प्रति अन्य लोगों की एक सीमा तक एक जैसी प्रतिक्रिया।

Consistency information
संगति सूचना
किसी व्यवहार के किसी उद्दीपक के साथ एक सीमा तक सदैव घटित होने की सूचना।

Consolidation theory
संहति सिद्धांत, समेकन सिद्धांत
सीखने का एक सिद्धांत जिसके अनुसार सीखना जिन मनोदैहिक परिवर्तनों से संभव होता है वे सीखने की क्रिया समाप्‍त होने पर भी कुछ समय तक ज्यों के त्यों बने रहते हैं।

Constancy
सातत्‍य, स्‍थिरता
भौतिक उद्दीपनों में पर्याप्‍त विभिन्‍नता होने पर भी वस्‍तुओं को उसी रूप में देखने की प्रवृत्‍ति।

Constant error
सतत त्रुटि
किसी दी हुई रेखा के नीचे उसी के बराबर लंबी 50 रेखाएं खींचने पर उन सबकी लंबाई के जोड़ को 50 से भाग देने पर निकाला गया औसत जो दी हुई रेखा से जरा कम या ज्यादा हो सकता है।


logo