logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Subject combination
विषय-संयोजन
किसी भी पाठ्यचर्या के अंतर्गत वैकल्पिक विषयों के चयन के ऐसे नियम जिनके अनुसार छात्र किसी विषय के साथ कुछ विशिष्ट विषय ही चुन सकता है।

Subjective error
व्यक्तिनिष्ठ त्रुटि
प्रेक्षक, परीक्षण निर्माता, संग्रहकर्ता तथा उसके विश्लेषक के सचेतन अथवा अचेतन पूर्वाग्रह के कारण होनेवाली त्रुटि।

Subjective method
आत्मनिष्ठ प्रणाली
प्रयोगकर्ता के व्यक्तिगत निर्णय, अधिमान्यता, विश्वास अथवा प्राक्कल्पित तर्क से किसी दत्त सामग्री को अनुपूरित निदेशित किए जाने की एक विधि।

Sub sampling
उप प्रतिचयन
नमूना चयन की एक प्रणाली जिसके अंतर्गत एक चुने हुए प्रतिदर्श से नमूना चुना जाता है जैसे छठी कक्षा के हिंदी विद्यार्थी के प्रतिदर्श से केवल लड़कियों को चुनना।

Subsumption the ory
अंतर्भाव सिद्धांत
असूबल द्वारा प्रतिपादित अधिगम का एक सिद्धांत जिसका केंद्र बिंदु संज्ञानात्मक संरचनाए हैं। इसका संबंध मुख्यतः उन विधियों से है जिनके द्वारा प्रशिक्षण सामग्री को शिक्षार्थी के पूर्वज्ञान की संगठित संरचना में सरलता से एकीकृत किया जा सके।

Suchman's inquiry box
सुख़मैन अन्वेषण बक्स
सुख़मैन द्वारा प्रतिपादित अन्वेषण की एक युक्ति। इसमें एक बक्स में एक उपकरण के विविध टुकड़े एक यांत्रिक योजक में रखे होते हैं जिसे पूर्णरूप से गुप्त रखा जाता है। इस योजक का कुछ भाग बक्स के बाहर होता है विद्यार्थी इस भाग को चलाता है और परिणामों का प्रेक्षण करता है। बक्स में रखी वस्तुओं की स्थिति से संबंधित सिद्धांत के परीक्षण के लिए वह एक पतली छड़ी से उनकी जांच करता है।

Suchman inquiry model
सुख़मैन अन्वेषण प्रतिरूप, सुख़मैन अन्वेषण मॉडल
सुख़मैन द्वारा प्रतिपादित कक्षा क्रियाकलाप के प्रति आगमनात्मक तथा निगमनात्मक उपागम का एक प्रतिरूप। इसमें विद्यार्थियों को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से अध्यापक एक समस्या प्रस्तुत करता है। विद्यार्थी समस्या के समाधान हेतु दत्त सामग्री का संकलन वास्तविक रूप से न करके अनुरूपी प्रक्रिया में प्रश्नों के माध्यम से करता है।

Suggestive question
सांकेतिक प्रश्न
एक प्रकार का ऐसा प्रश्न जिसमें प्रयुक्त शब्द या पद किसी समस्या के मुख्य विचारों की अभिव्यक्ति कर देते हैं। विद्यार्थी अपनी सहज बुद्धि द्वारा सही उत्तर के लिए उससे संकेत पा जाते हैं।

Sumerian game
सूमेरियन आखेट, सूमेरियन खेल
लगभग 3500 बीo सीo में सुमेरिया में नवपाषाण युग में प्रचलित एक खेल जिसमें विद्यार्थी राजकीय शासन की भूमिका निभाते हुए कृषि संबंधी कुछ प्रश्न तय करते हैं जैसे कितना अनाज उपभोक्ता के लिए, कितना उत्पादक और कितना भंडार के लिए आबंटित किया जाना चाहिए। अब अनुरूपण मॉडलों में प्रयुक्त एक प्रकार का खेल। इस खेल द्वारा विद्यार्थी प्रारंभिक अर्थव्यवस्था की तीन अवस्थाओं कृषि संबंधी अवधि, हस्तशिल्प के विकास तथा व्यापार की अवधि और अन्य परिवर्तनों की अवधि पर लागू होने वाले अर्थशास्र की मूलभूत सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त करता है।

Summer school
ग्रीष्मकालीन शिक्षा-कार्यक्रम
विश्वविद्यालयों के दीर्घावकाश के दौरान शिक्षकों अथवा अंशकालीन पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए आयोजित शैक्षिक कार्यक्रम।


logo