logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

photo offset
फोटो ऑफसेट ऑफसेट की वह मुद्रण प्रणाली जिसमें पूरे पृष्ठ का फोटो लेकर छपने वाली प्लेट तैयार की जाती है।

photo setting
छवि कंपोजन देखिए 'photo camposing'

photostat
फोटो अनुकृति, फोटोस्टैट किसी मुद्रित, टंकित या लिखित सामग्री की कागज पर फोटो के माध्यम से की गई अनुकृति।

photography
फोटोटाइप मुद्रण किसी पांडुलिपि के सीधे फोटो वाली प्लेट पर टंकित करके कम्पोज करना।

Pi
पाई ऐसे मुद्राक्षर जो एक-दूसरे में गड्मड्ड हो गए हों और इस कारण प्रयोग में आने योग्य न हों।

pica
पाइका 12 पांइट का मुद्राक्षर अर्थात् 116 इंच ऊंचा मुद्राक्षर। यह टाइप का पुराना आकार है और इसी को एक कम्पोजित पंक्ति की उंचाई का आधारभूत माप मान लिया जाता है इर्थात् एक कम्पोजित पंक्ति 12 पांइट ऊंची होती है। वैसे इसमें भी छोटे टाइप प्रयोग में आने लगे हैं। किन्तु कम्पोजित पंक्ति की ऊंचाई का नाम अब भी इसी मुद्राक्षप के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

pick up
जोड़ो, पिक अप (1) किसी नई सामग्री को कम्पोज करके पूर्व कम्पोजित सामग्री में जोड़ना। (2) कम्पोजित विभाग को ऐसा करने के लिए निर्देश देना।

pick up line
जोड़ो निर्देश, पिक-अप-लाइन वह पंक्ति जिसमें संकेत दिया जाता है कि नई सामग्री को कम्पोज करके किसी विशेष स्थान पर पुरानी कम्पोजित सामग्री के साथ जोड़ना है।

pictorial
सचित्र पत्रिका सचित्र सामग्री से भरपूर पत्रिका।

pictorial journalism
सवित्र पत्रिकारिता चित्रों के माध्यम से समाचार आदि देने की विधा या चित्र प्रधान पत्रकारिता।


logo