logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Prairie soil
प्रेअरी मृदाएँ क्षेत्रीय मृदाओं का एक समूह जिसका निर्माण शीत-शीतोष्ण एवं शीतोष्ण और आर्द्र जलवायु के अंतर्गत लंबी घास वाली वनस्पति के नीचे होता है।

Precipitation
वर्षण वर्षा, फुहार, हिम, ओला, कुहरा, द्रवण, पाला तथा तुहिन आदि से प्राप्त जल की कुल मात्रा जिसे मिलीमीटर में दर्शाया जाता है।

Primary mineral
प्राथमिक खनिज 1. वह खनिज जिसकू उत्पत्ति उसको धारण करने वाले शैल के साथ ही साथ हुई हो और जो अपने मूल रूप एवं संघटन को बनाए रखता है। 2. ऐसे पदार्थ जो गलित लावा के निक्षेपण एवं क्रिस्टलीकरण के उपरांत भी रासायनिक तौर पर अपरिवर्तनीय हैं। 3. मूलतः शैल में पाया जाने वाला खनिज। यथा- फेल्ड्स्पार, अभ्रक, पाइरॉक्सीन, अथवा शैलों के अपक्षयण से प्राप्त होने वाला खनिज।

Prism
प्रिज्म क्रिस्टलिकी में वह बहुफलक जिसके दो फलक समांतर तलों में बहुभुजीय होते हैं जबकि अन्य फलक समांतर चतुर्भुज होते हैं।

Prismatic soil structure
प्रिज्मीय मृदा संरचना मृदा संरचना का एक प्रकार जिसमें कणों के समुच्चयों के ऊर्ध्वाधर अक्ष क्षैतिज अक्षों से बड़े होते हैं।

Productive soil
उत्पादी मृदा वह मृदा जिसमें भौतिक रासायनिक और जैविक अवस्थाएँ जलवायु की दृष्टि से फसलों के आर्थिक उत्पादन के अनुकूल होती हैं।

Productivity
उत्पादकता 1. पादप के संदर्भ में किसी पादप की वह क्षमता जिसके आधार पर वह प्रति यूनिट समय में उपज अथवा जैवभार पैदा कर सकता है। 2. मृदा के संदर्भ में सामान्य परिस्थिति में मृदा की वह क्षमता जिसके आधार पर वह किसी विशिष्ट प्रबंधक प्रणाली के अंतर्गत पादप या पादप-अनुक्रम पैदा कर सकती है। उपज को प्रति हेक्टेयर ईकाई में दर्शाया जाता है।

Profile
परिच्छेदिका, प्रोफाइल क. किसी सर्वेक्षण-क्षेत्र के ऊर्ध्वाधर काट को प्रदर्शित करने वाला आरेख जिसमें उस क्षेत्र के वास्तविक उत्थानों और अवनमनों को प्रदर्शित किया जाता है। ख. मृदा का ऊर्ध्वाधर परिच्छेद जो उसके विभिन्न स्तरों की प्रकृति और उनके अनुक्रम को प्रदर्शित करता है।

Puddle
पडल (जलरोधी मृत्तिका) मिट्टी, मृदा, मृत्तिका या इनमें से 2 या अधिक का मिश्रण जो पानी के मिलने, लुढ़कने तथा रूँदने के बाद संहत हो जाता है और अप्रवेश्य बन जाता है।

Puddled soil
जलरोधी मृदा वह सघन स्थूल मृदा जो गीली होनो पर कृत्रिम रूप से संहत की जाती है और जिसकी कोई नियमित संरचना नहीं होती है। यह स्थिति सामान्यतः गीली मृदा की जुताई से उत्पन्न होती है।


logo