1. अपनी विशेषताओं, अनुभवों या अभिवृत्तियों आदि को अनजाने ही दूसरों पर आरोपित करना।
2. अपनी कमियों, इच्छायों आदि को जानबूझ कर दूसरों पर आरोपित करना और उसके लिए उन्हें दोषी ठहराना।
Promiscuity
स्वैरिता
विवाह से पहले और बाद में यौन सम्बन्ध रखना तथा यौन अपचार करना।
Protective detention
संरक्षात्मक निरोध
विकारयुक्त या सुधार के अयोग्य अपराधियों को अधिकाधिक समय तक अभिरक्षण में रखने की नीति। इस अवधि में उन्हें अपने को सामान्य व्यक्ति सिद्ध करने का पर्याप्त अवसर दिया जाता है किन्तु जब वे वैसा नहीं कर पाते तब उनकी परोल पर छोड़े जाने की प्रार्थना को अस्वीकार करके उन्हें उसी स्थिति में रहने दिया जाता है जिसमें वे थे।
Protective labour legislation
संरक्षात्मक श्रम-विधान
ऐसा श्रम-विधान जिससे श्रमिकों की रक्षा सहकर्मियों या औद्योगिक तंत्रों द्वारा उत्पन्न होने वाले खतरों से अथवा उनके सामान्य हितों के लिए सुगमतापूर्वक की जा सके।
Psychiatric social worker
मनश्चिकित्सकीय समाजकार्यकर्ता
मनोरोग-विज्ञान में प्रशिक्षित समाज कार्यकर्ता जो मानसिक रोगी तथा रोगी के परिवार से संबंधित समस्याओं को मनश्चिकित्सक तथा नैदानिक मनोविज्ञानियों के सहयोग से सुलझाने का कार्य करता है।
Psychiatry
मनोरोगविज्ञान
मानसिक रोगों और दोषों तथा व्यक्तित्व की समस्याओं के निदान, उपचार और उनकी रोकथाम से संबंधित चिकित्सा विज्ञान की एक विशिष्ट शाखा।
Psychoanalysis
मनोविश्लेषण
1. फ्रायड द्वारा प्रतिपादित चिकित्सा मनोविज्ञान का एक गत्यात्मक संप्रदाय जिसमें मनोविकारों की उत्पत्ति, विकास, व्याख्या और चिकित्सा में अचेतन स्मृतियों, आवेगों और दमित शैशवीय कामुकता के महत्व पर विशेष बल दिया जाता है।
2. स्वतंत्र साहचर्य आदि उपायों द्वारा मानसिक विश्लेषण करके रोगी की मनश्चिकित्सा करने की एक विशेष प्रणाली।
Psychodynamics
मनःगतिकी
व्यनुकूलनात्मक या अपव्यनुकूलनात्मक व्यवहार में निहित अभिप्रेरकों और संवेगों का अध्ययन।
एक शाखा जिसमें मानसिक प्रक्रियाओं के परिवर्तनों और विकास का अध्ययन किया जाता है।
Psychogenetics
मनःआनुवंशिकी
मनोविज्ञान की एक शाखा जिसमें व्यक्तित्व के विशेषकों और मानवीय व्यवहार के वंशागत आधार पर अध्ययन किया जाता है।
Psychometrics
मनोमिति
1. मानसिक या मनोवैज्ञानिक परीक्षण प्रणाली का अध्ययन।
2. मनोविज्ञान में गणितीय पद्धतियों के अनुप्रयोग और विकास से संबद्ध अध्ययन की एक शाखा।