ऐसी पद्धति जिसमें सूत्रकृमि नियंत्रण की अनेक संगत तकनीकों का उपयोग किया जाता है।
Integrated pest management
समाकलित पीड़क प्रबंधन
पर्यावरण और पीड़कों की समष्टि गतिकी (population dynamics) का ध्यान रखते हुए प्रयुक्त किया जाने वाला पीड़क प्रबंधन जिसमें सभी उपयुक्त तकनीकों और विधियों को यथासंभव सुसंगत ढंग से उपयोग करके पीड़कों की संख्या को आर्थिक स्तर के नीचे रखते हैं।
Inter-sex
मध्यलिंगी
व्यष्टि जिसें नर और मादा के मिले-जुले संलक्षण मिलते हों और जो नर या मादा में से किसी एक का कार् करता हो या दोनों में से किसी का कार्य न करता हो।
Intermediate host
मध्यस्थ परपोषी
ऐसा परपोषी जिसमें परजीवी जीवन चक्र की अलिंगी अवस्थाएँ विद्यमान रहती हैं।
Internal body cuticle
आंतरिक काय क्यूटिकल
सूत्रकृमि के मुख पथ, गुदपथ और प्राकृतिक कायिक रंध्रों के क्यूटिकलीय आस्तर।
Internal exocuticle
आंतरिक एक्सोक्यूटिकल
बाहय क्यूटिकली अरीय रेखाओं वाली भीतरी परत।
International code of zoological nomenclature
अंतरराष्ट्रीय प्राणिविज्ञानीय नामकरण संहिता
प्राणिविज्ञान संबंधी नाम पद्धति नियमों का समुच्चय।
Interno receptor
आंतरग्राही
आहार नली और जनन तंत्र के क्यूटिकलीय आस्तरित क्षेत्र से संबद्ध संवेदी अंग।
Internuncial neuron
संदेश तंत्रिएक
अभिवाही और अपवाही तंत्रिएकों के बीच स्थित तंत्रिएक।