काबलों पर चूड़ी काटने वाली डाई। ये कई रूपों में उपलब्ध हैं।
Die, buldging
उत्तलन डाई
इस प्रकार की डाई में चादर - धातु के चषक या नली को किसी भी अपेक्षित स्थान पर दाब की सहायता से उभारा जाता है। जैसा कि चित्र 18 में दर्शाया गया है रबड़ चक्रिका को कोष के अन्दर डाला जाता है जैसे कि पंच नीचे उतरता है रबड़ बाहर की तरफ निकल जाती है जिससे उसमें अपेक्षित स्थान पर भार बन जाता है। कृपया चित्र - 18 देखें।
Die, coining
मुद्रा - डाई
यह समुद्रभरण डाई है इस डाई में बने अवगर्तों में धातु ब्लैंक को भारी दाब की सहायता से दबाया जाता है। इनका इस्तेमाल मुद्रा, मैडल एवं अन्य ऐसी ही वस्तुयें बनाने में किया जाता है।
Cie, cupping
चषकन डाई
इस प्रकार की डाइयों से सपाट ब्लैंकों से चषकाकार चीजें बनाई जाती हैं।
Die,curling
वलयक - डाई
इस प्रकार की डाई से कर्षित धातु से निर्मित डोल या डिब्बों के किनारों को मोड़ने तथा तेज किनारों को हटाने का काम लिया जाता है चित्र - 19 में कोश का वलयन दिखाया गया है। (चित्र - 19)
Die, heading
शीर्षीकरण डाई
इस प्रकार की डाई तप्त या अतप्त छड पर शीर्ष या कार्टरिज कोश पर छोटा कॉलर बनाने के काम आती है।
Die, index
अनुभाजक डाई / अनुभाजक ठप्पा
इस प्रकार की डाई गोल ब्लैंक में विशिष्ट अन्तराल पर छिद्र बनाने के काम आती है जैसे मोटर या जनित्र के अर्मेचर की चक्रिका को बनाया जाता है।
Die, magnetic
चुम्बकीय डाई
इसमें डाई एवं पंच को चुम्बक द्वारा एक स्थिति में रखा जाता है। चुम्बक रैम तथा प्रेस के मंच पर बंधें होते हैं पंच और डाई दोनों पृष्ठ - कठोरित - इस्पात के बने होते हैं।
Die, perforating
छिद्रक डाई
यह एक प्रकार की बहु - पंच - डाई है जिसके द्वारा एक ही समय में अनेक छिद्र बनाये जा सकते हैं। इसमें कार्य को डाई पर पैड के दाब से दबाकर रखा जाता है और तब उस ब्लैंक को पंच किया जात है।
Die, progressive
प्रगामी डाई
इस प्रकार की डाइयों का उपयोग पंच - प्रेसों में किया जाता है जहाँ पर कार्य में संक्रिया की एक अवस्था से दूसरी अवस्था तक पहुँचते समय प्रगति होती है।