logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Confirmation bias
पुष्‍टि अभिनति
वह प्रवृत्‍ति जो स्वयं द्वारा निर्मित परिकल्पना की पुष्‍टि हेतु सुसंगत सूचनाओं को उन्मुख करती है।

Conflict
द्वन्‍द्व
विरोधी या परस्पर अपवर्जक आवेगों, इच्छाओं या प्रवृत्‍तियों का एक साथ क्रियाशील होना।

Conformity
अनुरूपता
समूह दबाव के कारण व्यक्‍ति के व्यवहार एवं अभिवृत्‍तियों में गहन, निजी एवं स्थायी परिवर्तन।

Conformity bias
अनुरूपता अभिनति
वह प्रवृत्‍ति जो समूह प्रभाव को एकल प्रक्रम मानता है, एवं जिसमें व्यक्‍ति या अल्पसंख्यक समूह, बहुसंख्यक के अनुरूप व्यवहार करता है।

Confounding
संकरण
जब दो या दो से अधिक अनाश्रित चर इस ढंग से सहप्रसरित हो जाते हैं कि यह जान पाना असंभव हो जाता है कि किस अनाश्रित चर का प्रभाव आश्रित चर पर पड़ा है।

Congenital character
जन्मजात लक्षण
जन्म से ही मौजूद या किन्ही वंशागत कारणों से बाद में प्रकट होने वाली कोई विशेषता।

Convergent evolution
अभिसारी विकास
प्राणियों के दो या दो से अधिक समूहों में ऐसी समानताओं का विकास जो वंशानुक्रम पर आधारित न हों।

Cognitive dissonance
संज्ञानात्मक विसंगति
सहसामयिक रूप से दो विपरीत संज्ञानों से उत्पन्न होने वाली मनोवैज्ञानिक तनाव की अवस्था।

Conjunction error
संयोजन त्रुटि
एक प्रकार की वाचिक त्रुटिपूर्ण स्‍मृति जिसमें किसी शब्‍द को गलत याद कर लिया जाता है क्‍योंकि इस पद को दो अलग शब्‍दों के साथ पहले प्रयोग किया गया था।

Conjunctive fallacy
संयोजक तर्कदोष
निर्णय लेते समय की गई त्रुटि जिसमें दो घटनाओं के संयोजन की संभावना, किसी एक घटना के अलग से घटित होने की संभाव्‍यता की तुलना में अधिक मानी जाती है।


logo