logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Stimulus response device
उद्दीपन अनुक्रिया युक्ति
प्रोग्रामित अधिगम में प्रयुक्त एक प्रकार की सहायक सामग्री जिसको ग्रहण करने के लिए शिक्षार्थी को विभिन्न ज्ञानेंद्रियों को माध्यम बनाना होता है। साथ ही शिक्षार्थी से प्रस्तुत उद्दीपन के प्रत्युत्तर की अपेक्षा भी की जाती है।

Stratification in education system
शैक्षिक पद्धति में स्तरण
शैक्षिक संगठन में अध्यापकों तथा अध्यापक-शिक्षकों का कार्य समांतर होते हुए भी उनके स्तरों में भिन्नता।

Strong vocational interest blank
स्ट्रांग व्यावसायिक रूचितालिका
स्ट्रांग द्वारा निर्मित एक तालिका जिसमें छात्रों द्वारा प्रत्येक एकांश का उत्तर पसंद-नापसंद में दिया जाता है। इसके 99 एकांश होते हैं जिनको आठ भागों में रखा गया है ; (1) व्यवसाय, (2) विद्यालयी, विषय, (3) मनोरंजन, (4) क्रियाकलाप, (5) विभिन्न प्रकार के व्यक्ति, (6) क्रियोकलापों की क्रमवार वरीयता (7) दो एकांशों के बीच पसंद और उनकी तुलना (8) वर्तमान योग्यताओं का मूल्यांकन।

Structural adequacy strand (of moral adequacy)
संरचनात्मक तर्क (नैतिक पर्याप्तता)
नैतिक विकास के सोपानों के संदर्भ में नैतिक पर्याप्तता की कोहलवर्ग द्वारा प्रस्तावित तर्कश्रृंखला के तीन तर्कों (संरचनात्मक, मानचित्रण, व्याख्या पर्याप्तता) में से एक। संज्ञानात्मक विकास के सोपान उत्तरोत्तर संरचनात्मक गुणों (विभेदन, समाकलन, संतुलन) के कारण अधिकाधिक पर्याप्त होते जाते हैं। संरचना के गुणों की यही व्यवस्था मनोवैज्ञानिक पर्याप्तता तथा नैतिक पर्याप्तता में परिलक्षित होती है।

Structured interview
संरचित साक्षात्कार
पूर्व निर्मित प्रश्नावली के आधार पर साक्षात्कार। इसका प्रयोग छात्रों के निदेशन एवं परामर्श दत्त सामग्री आकलन आदि के लिए किया जाता है।

Student personnel service
छात्र सेवा
छात्र की वैयक्तिक अथवा सामूहिक समस्याओं के समाधान के लिए सहायता प्रदान करनेवाला कार्यक्रम। इसमें परामर्श तथा स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम सम्मिलित हैं।

Student-student interaction
विद्यार्थी अन्योन्यक्रिया
शिक्षा काल में विद्यार्थियों का पारस्परिक संपर्क द्वारा एक दूसरे को प्रभावित करना। इस संपर्क के सामान्यतः तीन स्वरूप होते हैं ;- (1) वे एक दूसरे से प्रतियोगिता की भावना से व्यवहार करते हैं , (2) वे अन्य विद्यार्थियों के कार्य पर ध्यान दिए बिना निर्धारित लक्ष्य की दिशा में वैयक्तिक रूप से कार्य करते हैं, (3) वे अन्य विद्यार्थियों से सहयोग करते हुए तथा एक दूसरे का ध्यान रखते हुए कार्य करते हैं।

Student tutoring
विद्यार्थी-अनुशिक्षण
ऐसी अद्यापन विधि जिससे अध्यापक उच्च कक्षा के अथवा उसी कक्षा के मेधावी छात्र की शिक्षण कार्य में कभी-कभी सहायता लेता है। इस विधि का प्रयोग सामान्यतः कमजोर छात्रों के समूह की सहायता के लिए किया जाता है।

Style manual
शैली नियमपुस्तिका
कुछ स्नातक विभागों द्वारा तैयार की गई सामान्य कार्यालय नियम पुस्तिका जिसका पालन छात्र से शोध निबंध अथवा शोध पत्रों में अपेक्षित है।

Subject articulation
विषय-अन्वयायोजन
अध्ययन का एक या एक से अधिक विषयों का व्यवस्थित अंतः संबंध। यह अंतः संबंध ऊर्द्ध अथवा समस्तरीय दोनों प्रकार का होता है। ऊर्द्ध अंतः संबंध पूर्ववर्ती कक्षाओं में पढ़ाए जानेवाले विषयों का परवर्ती कक्षा में पढ़ाए जानेवाले उन्हीं विषयों से संबंध स्थापित करना है। समस्तरीय का तात्पर्य है कि एक ही कक्षा में एक ही विषय के नियमित खंडों के बीच संबंध स्थापित करना जैसे हिंदी साहित्य तथा हिंदी भाषा का।


logo