logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

personal ad
वैयक्तिक विज्ञापन

personal editorial column
सम्पादक का अपना स्तंभ, वैयक्तिक सम्पादकीय स्तंभ वह सम्पादकीय स्तम्भ जिसमें संपादक स्वयं लिखता है। सहायक संपादक आदि के लिये संपादकीय लेख इस स्तंभ में नहीं छपते।

personality interviews
व्यक्तित्व साक्षात्कार किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किया गया साक्षात्कार या वह भेंटवार्ता जिसमें उसके व्यक्तित्व पर विशेष बल दिया गया हो।

personal journalism
वैयक्तिक पत्रकारिता वह प्रत्रिका जिसमें किसी विशेष व्यक्ति और उसके हितों की ही चर्चा रहती है।

person lead
व्यक्ति प्रधान कथामुख वह कथामुख जिसमें घटना से संबंधित व्यक्ति या व्यक्तियों पर अधिक प्रकाश डाला जाता है।

photo composing
छवि कंपोजन फोटो द्वारा अक्षर योजन प्रणाली।

photo engraving
फोटो उत्कीर्णन, फोटो तक्षण यह ब्लॉक विभाग के प्रयोग में आने वाला शब्द है। यह वह प्रक्रिया है जिसमें किसी वस्तु या व्यक्ति के चित्र की छवि प्लेट पर उतार कर रासायनिक घोल की सहायता से तक्षण या निक्षारण किया जाता है।

photo gravure
प्रकाश चित्रण, फोटो ग्रेव्योर (1) फोटो उत्कीर्णन की एक प्रणाली। (2) मुद्रण की वह प्रणाली जहां मुद्रणीय स्थल उत्कीर्णित होता है, अर्थात् सतह से कुछ नीचे होता है। (3) वह मुद्रण यंत्र जिस पर इस प्रकार की छपाई होती है धर्मयुग और इलस्ट्रेटेड वीकली आफ इंडिया जैसे पत्र फोटोग्रेव्योर रोटरी पर छपते है।

photo journalist
छवि पत्रकार वह व्यक्ति जो दिन-प्रतिदिन की समाचारीय घटनाओं के चित्र मुख्यतः पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशनार्थ खींचता है। वह किसी पत्र-पत्रिका का नियमित वेतन भोगी कर्मचारी हो सकता है या एक स्वतंत्र छविकार। वस्तुतः वह भी समाचार संकलनकर्ता ही होता है, अन्तर केवल यह होता है कि वह लेखनी के बदले कैमरे का प्रयोग करता है।

photo-lithography
फोटो-लिथो मुद्रण मुद्रण की वह प्रणाली जिसमें मुद्रित स्थल न उभरा होता है और न नीचा बल्कि सपाट होता है और जिसमें स्याही की छाप सीधे मुद्रणीय पटल से नहीं बल्कि रबर के एक रोलर से आती है। यह रोलर ही मुद्रणीय पटल से छाप लेकर उसे कागज पर उतारता है। देखिए 'आफसेट'।


logo