logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Podzol
पॉडजोल उन क्षेत्रीय मृदाओं का एक समूह जिसकी संरचना शीत शीतोष्ण से शीतोष्ण और आर्द्र जलवायु के अंतर्गत शंकुवृक्षी (या मिश्रित शंकुवृक्षी तथा पतझड़ी) वन वनस्पति से हुई है और निक्षालित वुडएश वर्णित A2 संस्तर वाली होती है।

Podzol soil
पॉडजोल मृदा मृदा जिसमें कार्बनिक और निक्षालित भुरी परत के ऊपर जैव खनिज की एक अत्यंत पतली परत होती है। यह मृदा ठंडे आर्द्र-जलवायु वाले बनों में पायी जाती है।

Polygon
पॉलिगॉन वह बहुपार्श्वी आकृति जो मानचित्र पर किसी क्षेत्र विशेष को प्रदर्शित करती है।

Polypedon
पालिपेडॉन दो या दो से अधिक सतत पेडॉन जो एक मृदा श्रृंखला में परिबद्ध होते हैं।

Pore (macro)
रंध्र (वृहत्) ऐसा रंध्र जिसका व्यास 100 माइक्रॉन या अधिक हो। उसका मुख्य कार्य वायु परिसंचलन तथा मृदा जल के अपवाह को बनाए रखना है।

Pore (meso)
रंध्र (मध्य) ऐसा रंध्र जिसका व्यास 30 और 100 माइक्रॉन के बीच हो। यह केशिका जल के संचालन में सहायता करता है।

Pore (micro)
रंध्र (सूक्ष्म) ऐसा रंध्र जिसका व्यास 3 से 30 माइक्रॉन हो। इसका कार्य जल धारण तथा मंद केशिका प्रवाह करना है।

Pore size distribution
रंध्र आमाप वितरण किसी मृदा में विभिन्न आमापों के रंध्रों के आयतन का परास खंड। इसे मृदा के प्रतिशत के रूप में प्रदर्शित करते हैँ।

Porosity (pore-space)
संरध्रता (रंध्राकाश) रंध्रों से परिपूर्ण मृदा आयतन का प्रतिशत।

Post-harvest tillage
पश्च-फसल जुताई फसल कटने के तत्काल बाद अगली फसल के लिए भूमि की जुताई।


logo