logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Indigenous
देशज, देशी
विशेष क्षेत्रीय; किसी प्रदेश में प्राकृतिक रूप से मिलने वाले पादप या प्राणी।

Individual variation
व्यष्टिगत विभिन्ता
किसी समष्टि के व्यष्टियों में पाई जाने वाली विभिन्नता।

Induced biological control
प्रेरित जैविक नियंतरण
जैविक नियंत्रण का एक प्रकार जिसमें धारक कृत्रिम रूप से आरोपित किया जाता है।

Infection
संक्रमण
पोषी में किसी परजीवी की स्थापना।

Infective larva
संक्रामक डिभंक (लार्वा)
परजीवी के जीवन चक्र की वह अवस्था जब वह परपोषी के ऊतक के अंदर जाकर उसे संक्रामित करने में सक्षम होता है।

Inglis system
इंग्लिस पद्धति
जटिल या सतही तौर पर समान मुखगुहिकाओं के समजात भागों की तुलना संबंधी पद्धति।

Injury
क्षति
जैव अथवा अजैव कारकों द्वारा पादप-ऊतकों को हानि।

Inoculation
संरोपण
पोषी पर रोगजनक/परजीवी को संरोपित करने की प्रक्रिया।

Inoculation access threshold
संरोपण अभिगम सा
स्वस्थ पादप में विषाणु संरोपण करने के लिए विषाणुधर सूत्रकृमि द्वारा लिया गया समय।

Inoculum
संरोप
संक्रामित करने के लिए प्रयुक्त कोई जीवांश।


logo