logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Diametral pitch
व्यासीय अन्तराल
गरारी पर स्थित दाँतों की संख्या को अन्तराल व्यास से भाग देने पर जो गुणनफल आता है उसे व्यासीय अन्तराल कहते हैं।

Diathermic wall
डायथर्मीक भित्ति / ऊष्मा पार्य भित्ति
वह भित्ति जिसके आर-पार ऊष्मा का प्रवाह हो सकता है।

Die
डाई / ठप्पा
(ए) एक आन्तरिक चूड़ीदार इस्पात ब्लॉक। इस ब्लॉक मे कर्तन सिरा होता है, जो चूड़ी काटने के काम आता है।
(बी) धातु निर्मित ब्लॉक, जिसका उपयोग स्टेम्पिंग संक्रियाओं में किया जाता है इसमें इस्पात को दबाया जाता है।
(सी) एक धातु ब्लॉक, जिसमें अताप या पिघली धातु को बर्हिर्वेधित किया जाता है ।
(डी) सही आकृति का एक धातु खण्ड, जिसका उपयोग वस्तुओं के तल प्रेक्षेपणों के लिये किया जाता है।

Die chaser
डाई चेजर
ये पृथक चूड़ी कर्तक औजार है जो डाई धारक में बांधे जाते हैं। इनका उपयोग चूड़ी काटने में किया जाता है। ये तीन प्रकार के होते हैं - त्रिज्य, इसमें कर्तन धार चेजर के अन्त पर बनी होती है स्पर्शीय - इसमें कर्तन धार चेजर की लम्बाई के समान्तर रहती है तथा बर्तुल - इसमें चेजर गोल होता है तथा कर्तन धार भी गोल होती है। कृपया चित्र 16 A देखें।

Die head or holder
डाई - धारक
डाई - धारकों का उपयोग प्रायः कैप्सटन खराद के टरेट पर चेजर औजारों को धारण करने के लिये किया जाता है। इसकी सहायता से वाह्य चूड़ियां अपेक्षित लम्बाई तक स्वतः ही कट जाती है और तब डाई - धारक खुलता है तथा औजार को कार्य से हटा देता है। चार प्रकार के डाई धारक चित्र-16B में दर्शाये गये हैं। पहले वाले में चार अचल कर्तक लगे हुए हैं, दूसरे में निवेशित कर्तक, तीसरे में वर्तुल कर्तक तथा चौथे में स्पर्शीय कर्तक लगे हुए हैं।

Doe shearing
कर्तन डाई
विभिन्न प्रकार के कर्तन - संक्रियायों में इसका उपयोग होता है। इस डाई द्वारा अपेक्षित लम्बाई के टुकड़े काटे जाते हैं तथा इसके कर्तन - फलक की धार कोणीय होती है।

Die sinking section
डाई निर्माण अनुभाग
कार्यशाला का वह सैक्शन, जहाँ पर डाई - निर्माण का कार्य होता है।

Die, air bend
वायु -मोड़ डाई
इस प्रकार की डाई में मोड़ने या प्ररूपति की जाने वाली धातु पर डाई स्वयं नहीं टकराती है जैसा कि चित्र - 16 में दर्शाया गया है, यहां पर धातु प्ररूपित करने के लिये ऊपरी डाई और निचली डाई के दो सिरों के सम्पर्क का सहारा लिया गया है। इस प्रकार की डाई का इस्तेमाल प्रैस ब्रेक में भारी धातुओं के लिये किया जाता है। कृपया चित्र -17 देखें।

Die, blanking
ब्लैंक - डाई
इस डाई से धातु - चादरों से ब्लैंक काटे जाते हैं जिन पर अपेक्षित कार्य किये जाते हैं कभी-कभी इनमें पंच भी लगी होती है पंच-युक्त इन डाइयों को बहु ब्लैंक डाई कहते हैं।

Die, blasted
बालू प्रधमित डाई
यह एक प्रकार की प्ररूपण - डाई, जिसकी पृष्ठों को इसलिये बालू प्रधमित कर दिया जाता है ताकि कार्य पर माटी - फिनिश प्राप्त की जा सके।


logo