logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Conditioned inhibition
अनुकूलित अवरोध
पावलोव के अनुसार किसी तटस्थ उद्दीपन के साथ अनुकूलित उद्दीपन के बार बार दिए जाने पर और अनुकूलित उद्दीपन के न दिए जाने पर अनुकूलित अनुक्रिया का अवरुद्ध हो जाना। यह अवरोधन तटस्थ उद्दीपन से होता है।

Conditioned response
अनुकूलित अनुक्रिया
अनुकूलन के बाद किसी ऐसे उद्दीपन से होने वाली कोई नई या संशोधित अनुक्रिया जो पहले उस उद्दीपन से न होती हो।

Conditioned stimulus
अनुकूलित उद्दीपन
कोई उद्दीपन जिससे मूलत: कोई निश्‍चित अनुक्रिया न हो सके किंतु वही अनुक्रिया अनुकूलन के बाद हो सके, जैसे घंटी के बजने से लार आने की अनुक्रिया नहीं होती किंतु खाने और घंटी बजने का अनुकूलन कर देने पर लार आने की अनुक्रिया घंटी बजने पर भी होने लगती है।

Conditioning
अनुकूलन
किसी प्रभावी उद्दीपन से होने वाली स्वाभाविक अनुक्रिया का किसी तटस्थ उद्दीपन द्वारा भी होने लगना। मुह में लार आने के लिए खाना प्रभावी और घंटी का बजना तटस्थ उद्दीपन है। प्रभावी और तटस्थ दोनों उद्दीपनों को साथ-साथ देते रहने पर बाद में लार आने की अनुक्रिया घंटी सुनकर भी होने लगती है।

Conduction deafness
चालन बधिरता
कान के बाहरी भाग अथवा बीच के भाग या कर्णपट्ट की संरचना में दोष के कारण होने वाली बधिरता या श्रवण विकृति जिसकी वजह से ध्वनितरंग कान के आंतरिक भाग तक नहीं पहुँच पाती।

Conductivity
संवाहकता
1. किसी पदार्थ या द्रव्य की ऊर्जा या शक्‍ति को पारेषित करने की क्षमता। 2. किसी तंत्रिका पथ के तंत्रिकीय आवेगों को यथा-स्थान भेजने की क्षमता।

Confabulation error
मिथ्‍यारचित त्रुटि
वह स्‍थिति जिसमें व्यक्‍ति अघटित घटनाओं का विस्तृत वृत्‍तात्‍मक विवरण प्रस्तुत करता है।

Confact
प्रकट अनुक्रिया
वर्तमान परिस्थिति और पूर्वानुभूत परिस्थितियों में सादृश्य देखने पर उनके प्रति की जाने वाली प्रकट अनुक्रिया; कोई प्रकट अनुक्रिया जो किसी अमूर्त प्रत्यय के प्रति की गई लगे।

Configural conditioning
समग्राकृति अनुक्रिया
अनुकूलन की वह प्रक्रिया जिसमें अनुकूलित उद्दीपन कोई अलग साधारण उद्दीपन न होकर कई उद्दीपनों का अवयवी हो। यह भेद सापेक्ष है क्योंकि सभी उद्दीपन अवयवी होते हैं।

Configural model
समग्राकृति प्रतिरूप
छवि निर्माण हेतु ‘ऐश’ का गेस्टाल्ट आधारित प्रतिरूप, जिसमें केंद्रीय विशेषक अंतिम छवि को संरूपित करने में असमानुपातिक भूमिका निभाता है।


logo