पियाजे द्वारा प्रतिपादित बाल विकास से संबंधित सिद्धांत। इसके अनुसार बालक का एक विकास अवस्था से दूसरी अवस्था तक पहुंचना उसकी जैविक परिपक्वता और अनुभव की बाह्य परिवेश (वस्तुओं, व्यक्तियों, घटनाओं) से अन्योन्यक्रिया पर निर्भर करता है।
Stagnation index
अवरोधन सूचकांक
ऐसा अंक जिससे शौक्षिक अवरोधन की मात्रा का पता चलता है। इसे प्रतिशत या अनुपात के रूप में प्रस्तुत किया जाता है।
दे. educational stagnation
Standard error of measurement
माप की मानक त्रुटि
एक प्राप्तांक में माप की त्रुटि की मात्रा का अनुमान। प्राप्त तथा यथार्थ (मूल) प्राप्तांकों के बीच अंतर का मानक विचलन।
Starter
आरंभक
वह शब्द, पद अथवा चेष्टा जो हकलाने वाला व्यक्ति अपनी बात को प्रारंभ करने से पहले अथवा बीच में प्रयुक्त करता है।
State institute of education
राज्य शिक्षा संस्थान
ऐसे संस्थान जो मूलतः प्राथमिक शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण तथा प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए भारत के प्रत्येक राज्य में स्थापित किए गए थे। वे अब प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा से संबंधित सेवाकालीन प्रशिक्षण,अध्यापन शिक्षा,पाठ्यचर्या और पाठ्यपुस्तक, निर्देशन, मूल्यांकन तथा अनुसंधान आदि कार्य करते हैं।
Stencil key
स्टेंसिल कुंजी
किसी मोटे गत्ते, प्लास्टिक आदि पर तैयार की गई एक परीक्षण कुंजी जिसमें सही उत्तर छिद्रों के माध्यम से दर्शाए जाते हैं। इसे परीक्षार्थी के उत्तर-पत्र पर रखकर उनके सही उत्तर की तुरंत पहचान और गणना की जाती है। इससे अंकन में समय बचता है।
Stereotype
रूढ़धारणा, रूढ़ावृत्ति
एक प्रकार की मानसिक दशा जिसमें व्यक्ति लगातार एक-सी गतियां या स्थिर चिंतन करता है।
Stimulus device
उद्दीपन युक्ति
प्रोग्रामित अधिगम में प्रयुक्त एक प्रकार की सहायक सामग्री जिसको ग्रहण करने के लिए शिक्षार्थी को विभिन्न ज्ञानेंद्रियों को माध्यम बनाना होता है। सामग्री के प्रस्तुतीकरण की अवधि में शिक्षार्थी से किसी सक्रिय प्रत्युत्तर की अपेक्षा नहीं की जाती।
Stimulus frame
उद्दीपनांग
प्रोग्रामित अधिगम सामग्री में किसी फ्रेम का वह भाग जो प्रश्न प्रस्तुत करता है जिसका उत्तर शिक्षार्थी अनुक्रियांग में देता है।
(Skinner's) stimulus induction
(स्किनर का) उद्दीपन प्रवर्तन
उद्दीपन अथवा अनुक्रिया सामान्यीकरण के स्थान पर स्किनर द्वारा प्रस्तावित एक पद, जिसमें कोई उद्दीपन अपनी अनुक्रिया क्षमता प्राप्त कर लेता है अथवा खो देता है, विभेदक अनुक्रिया नियंत्रित कर लेता है, अथवा एक संवेगात्मक स्थिति उत्पन्न कर देता है। इसका कारण किसी ऐसे उद्दीपन से समानता है, जिसने प्रत्यक्ष अनुकूलन की वजह से अपनी अनुकूलन क्षमता प्राप्त कर ली है अथवा खो दी हैं।