logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Metallurgy (English-Hindi)

Fish tail
मत्स्य पुच्छ बेल्लित चादर के पिछले सिरे पर पाया जाने वाला एक दोष। बेल्लन के समय इस्पात का पृष्ठ अधिक गरम होने के कारण वह बीच के भाग से अधिक लंबा हो जाता है। इसके कारण इस्पात के पिछले सिरे पर एक V के आराप का खाँचा बन जाता है, जो मछली की पूँछ से मिलता-जुलता है। ऐसी स्थिती में यह कहा जाता है कि इस्पात का मत्स्य पुच्छन हो गया है।

Fissure
विदर देखिए-- Rolling defect

Flakes
पत्रक देखिए-- Forging defect

Flame annealing
ज्वाला अनीलन देखिए-- Annealing के अंतर्गत

Flame cleaning
ज्वाला निर्मलन इस्पात पृष्ठ को पेन्ट करने के लिए तैयार करने की एक विधि। इसमें उच्च ताप-ज्वाला द्वारा धातु-पृष्ठों को साफ किया जाता है। यह क्रिया प्रायः बालू-क्षेपण के बाद की जाती है ताकि ऑक्सीजन अथवा वाष्पीकरण द्वारा धातु के पृष्ठ पर उपस्थित तेल, मोम आदि कोई भी अवशिष्ट कार्बनिक पदार्थ पृथक हो जाए।

Flame cutting
ज्वाला कर्तन देखिए-- Gas cutting

Flame hardening
ज्वाला कठोरण देखिए-- Case hardening के अंतर्गत

Flame plating
ज्वाला लेपन लोह धातुओं, पीतल, कांसा आदि पर टंगस्टन कार्बाइड, क्रोमियम कार्बाइड और उच्च तापसह ऑक्साइडों का लेप चढ़ाना। जिस पदार्थ का लेप चढ़ाना हो उसे ऑक्सीजन और ऐसीटिलीन के मिश्रण में निलंबित किया जाता है और मिश्रण का एक मजबूत नली में अधिस्फोटन किया जाता है। उत्पन्न गैस-धारा का वेग इस प्रकार बने कार्बाइडों और ऑक्साइडों का, सुघट्य अवस्था में, लक्ष्य पर स्फोट करता है जहाँ वे पिघले घटक के साथ वेल्डित हो जाते हैं।

Flapping
संताडन तांबे के अग्नि शोधन में लोहे की छड़ द्वारा गलित धातुमल-पृष्ठ को तोड़ना। इस क्रिया से गलित धातु, हवा के संपर्क में आती है जिससे ऑक्सीकरण में सुविधा हो जाती है। यह क्रिया प्रदंडन से ठीक पहले की जाती है।

Flash
उत्क्षिप्त 1. फोर्जन-रूपदाओं के जोड़े में अंतिम मुद्रांकों को भरने के लिए आवश्यकता से अधिक धातु, जो रूपदाओं के बीच आपृथकन-रेखा (Parting line) पर पतली परत के रूप में बाहर निकल आती है। 2. शीर्षाध (Cope) और अधःसंच (Drag) का ठीक-ठीक मेल न होने से संचक में संच-संधि पर बनने वाला धातु का पतला पक्षक। 3. बिंदु वेल्डिंग में बाहर की ओर निकला धातु का पक्षक जो बिंदु के चारों ओर होता है और दो बिंदु वेल्डिंग प्लेटों के बीच में स्थित रहता है। 4. दाब-वेल्डिंग में प्रतिरोध वेल्डिंग प्रक्रम द्वारा बनी संधि से बाहर को निकलने वाली धातु। देखिए-- Burr भी


logo