logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

panel box
पेनल बॉक्स देखिए 'ears'

paper stainer
लिक्खाड़ वह व्यक्ति जो बात-बे-बात कुछ न कुछ लिखता ही रहता है।

parliamentary correspondent
संसदीय संवाददाता वह संवाददाता जो संसद की कार्यवाही का समाचार तैयार व प्रेषित करता है।

parliamentary reporter
संसदीय रिपोर्टर, संसदीय समाचारदाता वह समाचारदाता जो संसद की कार्यवाही का समाचार तैयार करता है।

parody lead
विडंबन कथामुख व्यंग अथवा विडंबन के रूप में लिखा गया कथामुख।

paste dummy
चिपकी डम्मी, पेस्ट डम्मी

patent
पेटेन्ट सामग्री अभिषदों (सिंडिकेटों) या समाचार समितियों से खरीदी गई वे तैयार प्लेटें जो भीतरी पृष्ठ पर आवश्यकतानुसार छापी जा सकती हैं।

patent insides
पेटेन्ट सामग्री देखिए 'patent'

periodical
आवधिकी वह पत्रिका जो निश्चित अवधि के अन्दर से छपती है, जैसे साप्ताहिक, मासिक आदि।

personal
वैयक्तिक समाचार किसी एक या अधिक व्यक्तियों के संबंध में संक्षिप्त समाचार जैसे नगर के किसी अधिकारी के आने-जाने के सामान्य कार्यक्रम अथवा किसी के विवाह आदि की सूचना। इसे लोकल्स भी कहते हैं।


logo