logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Placic horizon
प्लेसिक होराइजन, प्लेसिक संस्तर काले से लेकर गहरे लाल रंग का खनिज मृदा संस्तर जो प्रायः पतला (1 से 25 मिमी.) एवं लौह से सीमेन्टित होता है। पानी के लिए धीरे-धीरे पारगम्य किंतु जड़ें प्रवेश नहीं कर सकती।

Plaggen epidedon
प्लेजन ऐपिपेडॉन 50 सेमी. से अधिक मोटा ऐसा पृष्ठ संस्तर जो दीर्घकाल तक निरंतर खाद का प्रयोग करते रहने से बनता है।

Plastic limit (PL)
सुघट्य सीमा, प्लास्टिक सीमा (पी.एल.) मृदा की गाढ़ता की सुघट्य और अर्ध-ठोस अवस्था के मध्य स्वेच्छ सीमा के सुसंगत जलांश।

Plastic soil
सुघट्य मृदा मृदा जिसे अपेक्षाकृत मध्यम दाब द्वारा विभिन्न आकारों में सतत् तथा स्थायी रूप से साँचित या विरूपित किया जा सकता है।

Platy
पट्टकित, सपाट, चपटा, पट्टित 1. मृदा समुच्चय का एक प्रकार जो प्रधानतया परतदार और पट्टकित होता है तथा जिसके क्षैतिज अक्ष ऊर्ध्वाधर अक्षों से बड़े होते हैं। 2. मृदा संरचना का एक प्रकार जिसमें मृदा समूह प्लेटों की भाँति समस्तरीय रूप से फैले होते हैं।

Playa
प्लाया (शुष्क जलोढ़ तल) झील का सूखा तल जो जलोढ़ मृदा से बना होता है।

Plinthite (brick)
प्लिन्थाइट (ब्रिक) सैस्क्विऑक्साइड अथवा लौह और स्फटिक तथा दूसरे तनुकारियों के साथ ऐल्यूमिनियम का अपक्षय जो लाल चितकबरेपन के समान होता है और एकांतर नमी और शुष्कता पर कठोर स्तर के रूप में अनुत्क्रमणीयता के साथ परिवर्तित होता है।

Plotter
आलेखित्र मानचित्र और आकृतियों को खींचने की कोई युक्ति।

Plow layer
हल परत मृदा मृदा पृष्ठ के समकक्ष भूकर्षण की स्थिति में साधारणतया गतिशील मृदा।

Plow pan
खूड कठोर स्तर एक ही हल से सामान्य गहराई पर निरंतर दीर्घकाल तक जुताई करने के परिणामस्वरूप अवसतह में कठोर परत का निर्माण।


logo