logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Samaj Karya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Prison labour (=convict labour)
1. बंदी श्रम, कारागार श्रम 2. बंदी श्रमिक, कारागार श्रमिक
कारागार में कैदियों से उत्पादन कार्य करवाना ताकि कैदियों में मानसिक और शारीरिक अनुशासन की भावना उत्पन्न हो और वह अपने और समाज के उपयोग के लिये आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करे। कभी-कभी उनके इस कार्य के लिए पारिश्रमिक भी मिलता है।

Prison psychosis
कारा मनस्ताप
कारागार में दीर्धकाल तक रहने वाले बन्दियों में कठोर अनुशासन के कारण उदासीनता, कुंठा, विद्रोहवृत्ति तथा उग्रता पैदा होना।

Probation
परिवीक्षा
1. बालापचारियों तथा अपराधियों को सुधारने के लिए संस्था से अलग विशेष व्यवस्था। अपराध प्रमाणित हो जाने पर अभियुक्त को कारागार या सुधार संस्था में भेजने के स्थान पर उसे अच्छा आचरण करने और नियमपूर्वक कार्यरत रहने के प्रतिबंधों के साथ किसी विशेष अधिकारी या व्यक्ति की देखरेख में छोड़ दिया जाता है। यदि अभियुक्त इन प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है तो उसे कारागार में सजा भुगतने के लिए भेज दिया जाता है। 2. कार्मिक प्रबंध में क्रमचारियों की नियुक्ति के संबंध में प्रचलित व्यवस्था। इसके अंतर्गत कुछ समय तक कर्मचारी की आजमाइश की जाती है और उस काल में उसके कार्य और व्यवहार के संतोषजनक रहने पर ही उसकी स्थायी नियक्ति की जाती है।

Probationer
परिवीक्षार्थी
1. ऐसा अभियुक्त जिसकी रिहाई परिवीक्षा नियम के अंतर्गत हुई थी। 2. वह व्यक्ति जिसकी अपने वर्तमान पद पर नियुक्ति या श्रणीस्थान स्थायी न हुआ हो और उसके लिए वह परीक्षा काल में हो।

Problem child
समस्या बालक
ऐसा बालक जिसका आचरण मानव-व्यवहार से इतना अधिक भिन्न हो कि सामान्य शैक्षणिक तरीके से उसका सुधार सम्भव न हो।

Problem personality
समस्याग्रस्त व्यक्तित्व
वह व्यक्ति जिसके व्यक्तित्व के विभिन्न घटकों में साम्य न हो अथवा जो अपने पर्यावरण के साथ समायोजन न कर पाए जिसके फलस्वरूप उसका व्यवहार समाज के लिए कष्टप्रद हो और उसकी समस्या के निवारण और सुधार की आवश्यकता हो।

Production worker
उत्पादक श्रमिक, उत्पादक कामगार
ऐसे श्रमिक जिसके कार्यों का परिणाम प्रत्यक्ष उत्पादन के रूप में सामने आता है, जैसे मशीनों के पुर्जे जोड़ने वाले श्रमिक, सूत कातने व कपड़ा बनाने वाले श्रमिक आदि।

Profession
वृत्ति, पेशा, व्यवसाय
जीवन निर्वाह के लिए किया जाने वाला कोई भी उद्यम जिसके साथ पर्याप्त सामाजिक शक्ति तथा सामाजिक स्थिति जुड़ी होती है और जो काफी हद तक संस्थागत हो चुका होता है।

Professional criminal
वृत्तिक अपराधी, पेशेवर अपराधी
अपराध कार्यों की पूर्ण जानकारी रखने वाले एवं इस कार्य में विशेष रूप से दक्ष व्यक्ति जो अपराध को एक नियमित व्यवसाय के रूप में करते हैं और जिनकी जीविका अपराधाश्रित होती है।

Professional education
वृत्तिक शिक्षा
किसी सामाजिक व्यवसाय के सदस्यों को उस व्यवसाय से संबंधित दृष्टिकोण, ज्ञान, कौशल, आचरण-संहिता तथा अभिवृत्तियों को सिखाने तथा पुष्ट करने के लिए किया जाने वाला शैक्षणिक आयोजन।


logo