logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

I.B.A. (indole butyric acid)
आइ.बी.ए. (इंडोल ब्यूटिरिक अम्ल)
पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह मेलायडोगाइनी जातियों की विभिन्न अवस्थाओं में पाया गया है।

Immature
अपरिपक्व
जिसका लैंगिक विकास पूरा न हुआ हो।

Immune electrophoresis
प्रतिरक्षा विद्युत् कण संचलन
विद्युत् कण संचलन और जैल विसरण की संयुक्त तकनीक जिसके द्वारा किसी सीरम के प्रतिजन-घटकों का वियोजन और विभिन्न प्रोटीनों का पृथक्करण किया जाता है।

Impulse
आवेग
तंत्रिका कोशिकाओं में संचारित वैद्युत् रासायनिक आवेग जो पेशियों, ग्रंथियों एवं अन्य तंत्रिका कोशिकाओं को उत्तेजित करता है।

In vitro
पात्रे
जीव के बाहर कृत्रिम रूप से नियंत्रित स्थितियों में किए गए अध्ययन से संबंधित।

In vivo
जीवे
जीव के अंतर्गत किए गए अध्ययन से संबंधित।

Inbred line
अंतःप्रजात क्रम
परपरागित पादपों में अंतःप्रजनन एवं चयन द्वारा उत्पादित एक समयुग्मजी क्रम।

Inbreeding
अंतःप्रजनन
आनुवंशिकतया संबंधित व्यष्टियों का संगमन।

Incisure
कटान
पार्श्व क्षेत्र में पाए जाने वाले अनुदैर्ध्य क्यूटिकलीय खाँच।

Incompatibility
असंगतता, अनिषेच्यता
1. दो भिन्न कीटनाशकों की, उपयोग के प्रयोजन से, मिश्रण बनाने की असमर्थता।
2. दो जीवों के युग्मकों की युग्मन और लैंगिक जनन में असमर्थता।


logo