logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Delivery head
प्रदायी दाबोच्चता
वह दाबोच्चता, जिस पर जल पम्प से बाहर निकलना प्रारम्भ कर देता है।

Density
घनत्व
किसी पदार्थ के इकाई आयतन की मात्रा।इसे गणितीय रूप में निम्नरूपेण दर्शाया जाता है। घनत्व = मात्रा / आयतन

Depreciation
मूल्य - ह्वास
उपयोग और समय के कारण किसी वस्तु के मूल्य में होने वाली कमी।

Depth gauge
गभीरता - प्रमापी
छिद्र या गर्त की गहराई मापने का एक यंत्र। जैसा कि चित्र 18 में दर्शाया गया है इस यंत्र को छिद्र के ऊपर आर पार रखते हैं और इसके फलके को अपेक्षित पृष्ठ के छूने तक धकेलते हैं। कृपया चित्र 15 देखें।

Design size
अभिकल्प साइज
साइज, जिसमें अमुक विमा के लिए अभिकल्प पेक्षा दी होती है।

Design size /basic size
अभिकल्प आकार
विमा का वह मान जो अभिकल्प की अपेक्षाओं को पूरा करता है।

Deterministic function
निर्धारणात्मक फलन
वह फलन जिसका तात्कालिक मान उसके किसी दूसरे समय के मान से निकाला जा सके।

Dew point temp (dpt.)
ओसांक ताप
वह तापमान जिस पर वायु की नमी उसे संतृप्त कर लेती है। यह हमेशा जल की वाष्प के आंशिक दाब पर संतृप्त तापमान होता है।

Diagram factor
आरेख गुणक
वास्तविक सूचक तथा सैद्धांतिक आरेख क्षेत्रफलों का अनुपात।

Dial feed
डायल प्रभरण
मशीनों में कार्य प्रभरण की एक युक्ति। पंच प्रेस कार्य में इसका आमतौर पर उपयोग काया जाता है।


logo