logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Concentration
एकाग्रता
किसी अनुभव या वस्तु के केवल कुछ पक्षों पर ही लगातार और पूरी तरह से ध्यान देने की प्रक्रिया।

Concept
संप्रत्‍यय
एक प्रतीकात्मक संरचना जो विभिन्‍न वस्तुओं या घटनाओं की समान और सामान्य विशेषताओं को व्यक्‍त करे।

Conception age
गर्भायु, गर्भवय
भ्रूण की वह आयु जिसे गर्भधारण से तत्काल पहले हुए ऋतुस्राव के अंतिम दिन से गिना जाता है।

Conceptually driven process
संप्रत्यय चालित प्रक्रम
दीर्घ-कालिक स्मृति में मनोबंधों से उत्पन्न प्रत्याशाएँ जो संरूप-प्रत्यभिज्ञा एवं स्मृति-कूट संकेतन को दिशा देती हैं। इसे शीर्ष तल प्रक्रम भी कहते हैं।

Conciliation
समझौता
एक प्रक्रम, जिसमें कोई समूह विवाद बढ़ने से बचने की आशा में एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक हाव-भाव का प्रदर्शन करता है।

Concrete word
मूर्त शब्द
ऐसा शब्द, जिसके लिए चाक्षुष प्रतिमा आसानी से बनायी जा सके।

Concussion
संघट्टन
सिर या मेरुस्तंभ में कोई गहरी चोट लगने से होने वाला एक तंत्रिकीय कार्य-विकार जिसके प्रकट संलक्षण हैं: धक्का-सा लगना, मूर्च्छित होना या अस्थाई या स्थाई अंगघात होना।

Condensation
संक्षेपण
अनेक मूल प्रवृत्‍तियों का किसी ऐसे विषय पर प्रवाहमान होना जिससे उन सबकी तुष्‍टि होती हो।

Conditioned emotion
अनुकूलित संवेग
अनुबंधन प्रक्रिया द्वारा सीखी हुई सांवेगिक अनुक्रिया। किसी परिस्थिति को समझे बिना अथवा परिस्‍थिति और अनुक्रिया में कोई तर्कसंगत संबंध स्‍थापित किए बिना सीख ली जाने वाली सांवेगिक अनुक्रिया क्‍योंकि उस परिस्थिति में वैसी ही अनुक्रिया की जाती है।

Conditioned emotional response (CER)
अनुकूलित सांवेगिक अनुक्रिया
भय का ऐसे उद्दीपक से अनुबंधित होना, जो विकर्षक घटनाओं के साथ जुड़ा हो।


logo