दिक्स्थित वस्तुओं के शाब्दिक अथवा अशाब्दिक प्रस्तुति के आधार पर अनेक चाक्षुक परिचालन से होनेवाले संबंधों की सजीव कल्पना कर लेना।
Spearman rank order correlation
स्पीयरमैन कोटि (स्थिति) क्रम सहसंबंध
एक समूह के विषयों की दो चरों में कोटि युग्मों के अंतर के आधार पर निकाला गया सहसंबंध। उदाहरण के लिए अध्यापकों की अध्यापन निपुणता की कोटि और अध्यापन वर्षों की कोटि के बीच में सहसंबंध अध्यापन निपुणता और अनुभव के सहसंबंध को दर्शाता है।
Special education
विशेष शिक्षा
असामान्य बालकों को पाठशाला या कक्षा में दी जानेवाली शिक्षा। प्रतिभाशाली, अवचारी, विकलांग, मंदित आदि बालकों के लिए विशेष प्रकार की शिक्षा।
Special promotion
विशेष कक्षोन्नति
1. कक्षोन्नति की सामान्य अवधि से पहले किसी भी समय एक श्रेणी अथवा विद्यालयी विषय में छात्रों को उन्नति देना।
2. कक्षोन्नति की परीक्षण आधारित एक व्यवस्था जिसमें किसी छात्र को अगली उच्च श्रेणी प्रदान की जाती है। कुछ समय पश्चात् उसकी प्रगति संतोषजनक होने पर उसे उसी श्रेणी में रहने दिया जाता है।
Specific factor
विशिष्ट कारक
1. स्पियरमैन द्वारा प्रतिपादित द्विकारक सिद्धांत के अनुसार किसी परीक्षण माला के कारक विश्लेषण से एक सामान्य कारक और प्रत्येक परीक्षण के लिए एक विशिष्ट कारक प्राप्त होते हैं।
2. कारक विश्लेषण संबंध में एक ऐसा कारक जो केवल एक परीक्षण में निष्पादन को निर्धारित करता है।
Speech clinic
वाक् निदानशाला
वाक् विकारों का निदान तथा उपचार करनेवाली ऐसी संस्था जिसे विद्यालय अथवा स्थानीय शैक्षिक प्राधिकारीयों द्वारा सहायता प्राप्त होती है।
Spew hypothesis
स्पियु प्राक्कल्पना
एक प्राक्कल्पना जिसके अनुसार जितनी अधिक बार हम किसी शब्द के संपर्क में आते हैं उतना ही अधिक हम उसे नवीन सहचारी स्थितियों में प्रयोग में लाने की क्षमता विकसित कर लेते हैं।
Spiral omnibus test
कुंडीलत संग्राही परीक्षण
एक प्रकार का परीक्षण चक्र जिसमें विविध प्रकार के एकांश अथवा परीक्षण कृत्यों की विषयानुसार संगठित न करके अनियमित क्रम में मिश्रित किया जाता है। इसमें परीक्षण कृत्यों अथवा उप परीक्षणों के कठिनाई स्तर में उत्तरोत्तर वृद्धि होती जाती है।
Standard ratio
मानक अनुपात
दे. critical ratio
Staff welfare service
कार्मिक कल्याण सेवा
विद्यालय पद्धति में कार्मिकों की सहायता परामर्श अथवा विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थित कार्यक्रम।