logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

control tape
नियंत्रक टेप प्लास्टिक टेप या कागज का टेप जो मुद्रण की क्रिया को नियंत्रित करता हैं।

control totals
नियंत्रक योग रिकार्डों और फाइलों में अभिलिखित जोड़, जिससे यह जांच की जा सके कि विशिष्ट संसाधन-क्रिया के मध्य, संसाधन का कार्य रिकार्डों में अभिलिखित हो चुका है या नहीं।

control transfer instruction
स्थानांतरण अनुदेश प्रोग्राम निष्पादन को अपोक्षित दिशा देने में प्रयुक्त हिदायत।

conversational compiler
वार्तालाप-संकलक कम्प्यूटर-संक्रिया में वार्ता विधि को एकत्र करने वाला यंत्र।

coordinate indexing
समेकित सूचीकरण समान स्तर के निरूपक शब्दों द्वारा प्रलेखों की अनुक्रमणीकरण प्रणाली ताकि सूचना संग्रह में एक या अधिक निरूपकों द्वारा खोज संभव हो सके।

cybernetics
साइबरनेटिक्स विज्ञान की वह शाखा, जिसमें नियंत्रण प्रणालियों के सिद्धांतों का पशुओं और मनुष्यों के तंत्रिका-तंत्रों तथा मशीनों का तुलनापरक विशेष अध्ययन किया जाता हैं।

cycle shift
चक्रीय स्थानांतर देखिए 'cyclic shift'.

Cyclic shift
चक्रीय स्थानान्तर संप्रतीकों अथवा द्वयंकों की माला में, वह मान कर किया गया स्थानान्तर, कि संवृत पाशीय माला के एक सिरे पर दिया गया दत्त दूसरे सिरे पर स्वतः आ जाएगा।

Cyclic store
चक्रीय संग्रह संचयन-व्यवस्था, जिसके अंतर्गत संचयित सूचना आदि इस प्रकार से रखी गई हो कि विविध वर्गों में संकलित सूचना आधारभूत चक्र में नियत बिन्दू के माध्यम से पहुंचाई जा सके, उदाहरणार्थ -- चुंबकीय ड्रम।

data
आंकडे, दत्त अंकों, वर्णों आदि संप्रतीकों का समुच्चय, जो अनुदेशों के द्वारा रूपांतरित अथवा संसाधित किया जा सके। कभी-कभी दत्त का प्रयोग सूचना के पर्याय के रूप में होता हैं।


logo