logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

neutral school
धर्म निरपेक्ष विद्यालय
वह विद्यालय, जो किसी धर्म संस्था या धर्म सम्प्रदाय से संबंधित न हो तथा जहां किसी धर्म विशेष की शिक्षा न दी जाती हो।

nominal scale
नामित मापनी
वह मापनी जिसमें एकांशों का केवल दो या उससे अधिक श्रेणियों में वर्गीकरण होता है। इस मापनी में विभिन्न श्रेणियों के बीच उच्चता-निम्नता का भाव नहीं होता और मात्रा या परिमाण की गणना भी नहीं होती।

non-credit class
अगणनीय कक्षा
कक्षा या उस कक्षा में होने वाला कार्य जिसके आधार पर छात्र को कोई डिग्री या डिप्लोमा न दिया जाता हो। विद्यार्थी इस कक्षा में केवल ज्ञान प्राप्त करने के उद्देश्य से जाता है। किसी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए नहीं।

non-directive teaching
अनिदेशात्मक अध्यापन
अध्यापन की वह तकनीक जिसमें स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने, बौद्धिक जिज्ञासा, दृढ़ अभिप्रेरण, वस्तुनिष्ठ और व्यक्तिनिष्ठ मूल्यांकन की प्रोत्साहित करने के लिए अध्यापक विद्यार्थी के समक्ष आत्म निर्दिष्ट अधिगम का वातावरण उत्पन्न करता है; अतः विद्यार्थी स्वयं ही उत्तरदायी हो जाता है।

non-experimental factor
अप्रायोगिक कारक
वह कारक जिसे किसी प्रयोग में पूर्व योजना के अनुसार सम्मिलित न किया गया हो, वरन् जो उसमें स्वभावतः ही विद्यमान हो।

non-liner regression
अरैखिक समाश्रयण
वह समाश्रयण जिसमें दो चरों के बीच का संबंध सीधी रेखा से प्रदर्शित न किया जा सके।

non-parametric statistics (=distribution free statistics)
अप्राचल सांख्यिकी
वह सांख्यिकी जिसमें दत्त सामग्री के जनसंख्या वितरण के स्वरूप की कोई पूर्व धारणा नहीं की जाती। यह सांख्यिकी के अनेक प्रकारों में से एक है। सामान्यतः इस प्रणाली का प्रयोग पूर्ववेक्षण शोधों और कम संख्या के प्रायोगिक वर्गों के अध्ययन में किया जाता है।

non-parametric test
अप्राचल परीक्षण
किसी परिकल्पना की जांच करने के लिए अप्राचल सांख्यिकी में प्रयुक्त कोई परीक्षण जैसे 'काई स्कायर परीक्षण'।

non-resident school
अनावासिक विद्यासय
कालेज स्तर से नीचे की शैक्षिक संस्था जिसमें छात्रों का छात्रावास में रहना आवश्यक नहीं होता।

non-resident student
अनिवासी विद्यार्थी
विद्यालय में पढ़नें वाला छात्र जो उस विद्यालय के छात्रावास में न रहता हो।


logo