कल के लिए, ओवर नाइट
अगले दिन के लिए निर्देश या अगले दिन छपने वाला समाचार।
over run
अधिक छपाई
किसी पत्र-पत्रिका का निर्धारित संख्या से अधिक छप जाना।
overset
फालतू कंपोजिंग
देखिए 'over'
padding
विस्तारण
किसी समाचार या शीर्षक को आवश्यकता से अधिक शब्द जोड़कर लम्बा करना।
किसी समाचार को अधिक स्पष्ट और ग्राह्य बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक विस्तार की बातें सम्मिलित करना।
page brightener
पृष्ठ चमकाऊ
देखिए 'brightener'
page opp.
प्रति पृष्ठ
पेज अपोज़िट का संक्षिप्त रूप। सामने का पृष्ठ। इसका अभिप्राय सम्पादकीय पृष्ठ के सामने के पृष्ठ से होता है।
page opposite
प्रति पृष्ठ
देखिए 'page opp.'
page proof
पेज प्रूफ
चेस में बनाए गये पूरे पृष्ठ का प्रूफ जिसे देखकर बड़ी अशुद्धियां ठीक की जाती हैं। जैसे मुख्य शीर्षकों में कोई शाब्दिक अशुद्धि का रह जाना, समाचार के साथ सही शीर्षक न लगना, किसी एक चित्र के शीर्षक या परिचय-पंक्ति का दूसरे चित्र के साथ लग जाना, , आदि।
panel
दंड पट्टिका
संक्षिप्त समाचार जो दोनों ओर हाशिया छोड़कर अथवा पूरे कालम में कम्पोज किया जाता है। इसके नीचे-ऊपर रूल या बार्डर लगाया जाता है।