logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Petrogypsic horizon
जिप्सममय शैल होराइजन, जिप्सममय संस्तर एक अविच्छिन्न दृढ़ सीमेन्टित जिप्सममय संस्तर। शुष्क स्थिति में फावड़े से इसके चिप्पड़ निकाले जा सकते हैं। सूखे खंड पानी में नहीं बुझते और जड़े इसमें प्रवेश नहीं कर सकती।

PF
पी एफ किसी जल कालम की सेंमी. में ऊँचाई का लघुगणक जो कुल प्रतिबल को दर्शाता है और जिसके आधार पर मृदा द्वारा जल धारण किया जाता है।

Phase
प्रावस्था वातावरणीय लक्षणों (यथा- पृष्ठ गठन, पृष्ठीय शैल खंडों, शैल दृश्यांशों, अधःस्तर, विशेष मृदा जल अवस्थाओं, लवणता, भू-आकृतिक स्थिति, अपरदन, मोटाई आदि ) के अनुसार मृदाओं का व्यावहारिक (उपयोगी) समूहीकरण।

PH-dependent charge
पीएच. आश्रित आवेश मृदा खंडों के पूर्व आवेश का वह भाग जो पीएच. में होने वाले परिवर्तनों के साथ प्रभावित और परिवर्तनीय होता है।

Phosphate rock
फॉस्फेट शैल कैल्सियम फॉस्फेट से संघटित अवसादी शैल।

Photomap
फोटो मानचित्र एक मोजेक मानचित्र जो वायव फोटुओं से तैयार किया जाता है और जिसमें प्लानीमीटरी मानचित्र के समान भौतिक एवं सांस्कृतिक लक्षण दिखाए जाते हैं।

PH soil
pH मृदा किसी मृदा की हाइड्रोजन ऑयन-क्रिया का ऋणात्मक लघुगुणक। यह किसी मृदा की अम्लता या क्षारता की वह मात्रा होती है जिसका निर्धारण किसी विशिष्ट आर्द्रता अंश या मृदा पर कांच क्विनहाइड्रोन या अन्य उपयुक्त इलेक्ट्रोड या सूचक द्वारा जल के अनुपात से किया जाता है और उसे 0 से 14 के pH स्केल से दिखाया जाता है।

Physical property
भौतिक गुण मृदा का भौतिक संघटन यथा बालू, गाद, मृत्तिका, गठन संरचना आदि।

Physical weathering
भौतिक अपक्षण भौतिक बलों यथा- तापमान में परिवर्तनों, तुषार, अपशल्कन आदि द्वारा शैलों का छोटे-छोटे खंडों में टूटना।

Pixel
पिक्सेल किसी ग्रिड-सेल मानचित्र में या क्रमवीक्षण चित्र में सूचना की लघुतम इकाई।


logo