logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Hypondermal body pore
अधस्त्वक् देह रंध्र
सूक्ष्म अवनमनों की एक श्रेणी जो थोड़ी-सी उपमाध्य- या पार्श्वीय होती है और आभासी रूप से पार्श्वीय रज्जुओं के साथ छोटी नालों द्वारा जुड़ी रहती है।

Hypodermis
अधश्चर्म
उपत्वचा (क्यूटिकल) के नीचे एक पतली संकोशिकीय परत।

Hypoplasia
अल्प वृद्धि
कोशिका विभाजन की कमी के कारण ऊतकों की वृद्धि में कमी।

Hyposoperine
हिपोसोपैरीन
मेलॉयडोगाइनिडी कुल का एक वंश। परिपक्व मादा लंबी, अण्डाकार अथवा नींबू के आकार की, स्पष्ट अंतस्थ उभार वाली; मूलाधार (perineal) पैटर्न और मलाशय ग्रंथियां अण्डे उपस्थित; जिलेटिनी मैट्रिक्स में दिए जाते हैं।

Hypotonic
अल्पपरासारी
देह द्रव्य की सांद्रता का परिवेशी माध्यम से कम होना।

I-band
आई बैंड, आई पट्ट
पेशीकोशिका की अनुदैर्ध्य काट की परासंरचना में एक क्षेत्र जिसमें संकुचनशील भाग के केवल पतले तंतुक होते हैं।

I-zone
आई. जोन
(दे. I.band)

I.A.A. (indole-3 acetic acid)
आई.ए.ए. (इंडोल-3 ऐसीटिक अम्ल)
1. इंडोल-3 ऐसीटिक अम्ल जो एक वृद्धि नियंत्रक हार्मोन है।
2. सामान्य पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह मेलायडोगाइनी जातियों के अंडों के डिभंकों तथा वयस्क मादाओं में भी पाया गया है।

I.A.E.E. (indole acetoethyl ester)
आइ.ए.इ.इ. (इंडोल ऐसीटो एथिल एस्टर)
पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह डिटिलेंकस डिप्सेकी के निष्कर्षों में भी पाया जाता है।

I.A.N. (indole aceto nitryl)
आइ.ए.एन. (इंडोल ऐसीटो नाइट्रिल)
पादप वृद्धि नियामक हार्मोन। यह मेलायडोगाइनी जातियों में भी पाया गया है।


logo