logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Decible
डेसीबल
1. दो शक्तियों अथवा तीव्रताओं का अनुपात।
2. ध्वनि की तीव्रता नापने का मात्रक।

Decision rule
निर्णय नियम
निर्णय लेने के लिए भौतिक गणितीय निरूपण।

Decision theory
निर्णय सिद्धांत
किसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विभिन्न विकल्पों में से युक्ति संगत विकल्प के चयन की विधि।

Decision tree
निर्णय वृक्ष
किसी निर्णय प्रक्रम का एक आरेखिय निरूपण।

Dedendum
वियोज्य
1. (गरारी) दाँतों के मध्य अन्तराल वृत्त से नीचे की गहराई है।
2. (पेंच चूड़ी) वाह्य चूड़ी के लघु बेलन (शंकु) और अनतराल के मध्य त्रिज्य दूरी।
3. आन्तरिक चूड़ी के अन्तराल बेलन (शंकु) और वृह्त बेलन के मध्य त्रिज्य दूरी।

Degassing
विगैसीकरण
पिघली धातुओं में विद्यमान गैस को निकालने की प्रक्रिया।

Degree of feedom
स्वतन्त्रता की कोटि
किसी वस्तु अथवा निकाय की तात्कालिक अवस्थिति को पूर्णतया व्यक्त करने के लिये न्यूनतम अपेक्षित निर्देशांकों की संख्या।

Degree of super heat
अतिताप मात्रा
अतितप्त - वाष्प के ताप तथा संतृप्त वाष्प के ताप का अन्तर।

Dehumidificaiton
अनाद्रीकरण
वायु से आर्द्रता कम करने का एक प्रक्रम।

Delay allowance
विलम्ब छूट
विलम्ब को ध्यान में रखते हुए सामान्य काल के प्रतिशत के रूप में व्यक्त छूट।


logo