मासीअलस तथा बेंजामिन कोक्स द्वारा प्रतिपादित अध्यापन प्रतिरूप जिसमें सामाजिक समस्या के समाधान के लिए मुख्यतः सैद्धांतिध विश्लेषण तथा तर्कना का प्रयोग किया जाता है।
Social intelligence
सामाजिक बुद्धि
1. व्यक्ति की सामाजिक पर्यावरण से समायोजन करने तथा उसमें परिवर्तन लाने की क्षमता।
2. नई सामाजिक स्थितियों में अथवा सामाजिक संबंधों से प्रभावी रूप से व्यवहार करने की क्षमता।
Social interaction model
समाज अन्योन्यक्रिया प्रतिरूप, समाज अन्योन्यक्रिया मॉडल
व्यक्ति के समाज अथवा अन्य व्यक्तियों से संबंध की प्रक्रीया पर आदारित अध्यापन प्रतिरूप। इनमें व्यक्ति की अन्य व्यक्तियों से संबंध स्थापित करने की योग्यता के संवर्धन, जनतांत्रिक प्रक्रियाओं, वृद्धि तथा समाज में सुधार लाने पर बल दिया जाता है। समाज सिद्धांतवादी सामाजिक संबंधों के साथ-साथ व्यक्ति के मन और अहम् के विकास पर भी ध्यानदेते हैं।
Socialised lesson
समाजीकृत पाठ
अध्यापन की विधि जिसमें छात्रों को जीवन की वास्तविक स्थितियों के अनुरूप किसी सामाजिक समस्या को नाटकीय रूप से प्रस्तुत करने के अवसर दिए जाते हैं। छात्र उस समस्या पर अनौपचारिक रूप से चर्चा करते हैं। इससे छात्रों को अंतर्दुष्टी प्राप्त होती हैं।
दे. sociodrama, तथा role playing.
Social simulation model
समाज-अनुरूपण प्रतिरूप, समाज-अनुरूपण मॉडल
बूकॉक द्वारा प्रतिपादित एक प्रतिरूप जिसमें वास्तविक जगत के तत्वों को सरल करके कक्षा में प्रस्तुत किया जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों की विविध सामाजिक प्रक्रियायों और वास्तविकताओं का अनुभव प्राप्त करके तथा उनके प्रति अपनी प्रतिक्रियायों की जांच करने में सहायता करना है।
Social studies
सामाजिक अध्ययन
मानव संबंधी विषयों, विशेषतः इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, समाजशास्र तथा भू-विज्ञान, आदि की विषयवस्तु के वे अंश जिनहें प्रारंभिक तथा माध्यमिक विद्यालय में शिक्षण योग्य माना जाता है। ये अंक विषय केंद्रित समाकलित अथवा संलयी हो सकते हैं।
Social system
सामाजिक तंत्र
अध्यापन प्रतिरूपों को सिद्धांत से व्यवहार में लाने की क्रिया को स्पष्ट करनेवाले चार संप्रत्ययों में से एक। यह प्रतिरूप छात्रों और अध्यापक की भूमिका तथा संबंधों का वर्णन करता है। अध्यापक की नेतृत्व वाली भूमिका एक प्रतिरूप से दूसरे प्रतिरूप में भिन्न होती है। कुछ में वह समूह क्रियाकलाप को सुविधाजनक बनाता है, कुछ में वह विद्यार्थियों का परामर्शदाता होता है और कुछ में एक कठोर अधिकारी।
Sociometry
समाजमिति
एक विशेष प्रकार की तकनीक जिसके अनुसार किसी समाज या वर्ग की संरचना का पता चल सके या उन वर्गों के आधार पर समाज को बाँटा जा सके या किसी व्यक्ति विशेष का स्तर निर्धारण किया जा सके या किसी समूह के सदस्यों के पारस्परिक संबंधों का ज्ञान हो सके।
Sound distortion
ध्वनि विरूपण
एक प्रकार का वाक् दोष जिसमें वक्ता की ध्वनि असामान्य होती है। यह ध्वनि साधारण ध्वनि से भिन्न होती है और उसे अंशतः ही पहचाना जा सकता है।
Sound omission
उच्चारण लोप
किसी एक शब्द का उच्चारण करते समय एक वाक् ध्वनि का पूर्ण रूप से लुप्त हो जाना।