अभिकलित्र, कम्यूटर
यांत्रिक उपकरण, जिसके द्वारा सूचना को ग्रहण कर उसे निर्धारित प्रक्रमों में लागू करने के उपरांत, तदनुरूप परिणामों को प्रस्तुत किया जा सके।
अभिकलित्र में प्रायः निवेश एवं बहिर्वेश उपकरण, संचयक, अंक-क्रिया, तर्कसंगत एकक तथा नियंत्रण एकक आदि होते हैं।
computer personnel
अभिकलित्र कर्मचारी बर्ग
अभिकलित्र के कार्य कलापादि से संबद्ध कर्मचारी समुदाय।
computer programme
अभिकलित्र प्रोग्राम
अभिकलित्र में प्रयुक्त अनुदेशों का समुच्चय, जिसकी सहायता से अपेक्षित कार्य का निष्पादन हो सके।
computer system
अभिकलित्र प्रणाली
केन्द्रीय संसाधित्र तथा समीपस्थ परिधीय एकल जो संसाधित्र के युगपत् होते या हो सकते हैं। इनसे अभिकलित्र-व्यूह बनता हैं, जिसे 'विन्यास' भू कहा जाता है।
conditional stop instruction
सोपाधिक विराम अनुदेश
ऐसा अनुदेश जो किसी निश्चित स्थिति या स्थितियों में प्रोग्राम को रोक देता हैं।
console display register
कन्सोल प्रदर्श रजिस्टर
रजिस्टर विशेष, जिसमें कन्सोल प्रदर्श पर सूचना प्रदर्शित की जाती हैं।
console typewriter
कन्सोल टंकित्र
उपयोक्ता और अभिकलित्र के बीच संचार का माध्यम।
control computer (process)
नियन्त्रण अभिकलित्र (प्रक्रम)
देखिए 'real time computer'
control sequence
नियन्त्रण अनुक्रम
प्रोग्राम के निष्पादन में नियन्त्रण स्थापक क्रम।
control statement
निन्यंत्रक अनुदेश
वह अनुदेश जो प्रोग्राम के निष्पादन को नियन्त्रित करता हैं