logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Penetrability
वेधनीयता मृदा में अन्वेषी शलाका ढकेलने की सहजता।

Percolation
अन्तःस्रवण 1. भूमि के नीचे, प्राकृतिक रूप से विकसित द्रवस्थैतिक दाब के प्रभाव में जल या अन्य द्रवों का शैल या मृदा के अन्तराकाशों से होकर संचलन। 2. संतृप्त या लगभग संतृप्त अवस्थाओं में गुरुत्वाकर्षण या द्रवगतिकीय दाब या दोनों के अधीन शैल या मृदा के अंतरालों से होकर जल का अधोमुखी संचलन।

Permafrost
स्थाई तुषार भूमि 1. मृदा के नीचे स्थायी रूप से हिमशीतित पदार्थ। 2. सर्वदा हिमशितित मृदा संस्तर। 3. स्थायी रूप से हिमशितित अवमृदा।

Permanent wilting point
स्थायी म्लानि बिंदु मृदा द्वारा उस समय धारण किया गया जल जब उसमें उगनेवाले पौधे म्लान पड़ जाते हैं और पुनः हरे नहीं होते। यह सामान्यतः तब होता है जब दाब (15-वार) द्वारा मृदा से पानी निष्कर्षित किया जाता है।

Permeability
मृदा 1. मृदा का वह गुण या उसकी क्षमता जिससे तरल पदार्थ और गैसें उसमें से होकर गुजर सकती हैं। शैलों की पारगम्यता की मात्रा उनके रंध्रों के प्रमाप तथा आकार एवं रंध्रों के अंतरायोजकों (interconnections) के प्रमाप और आकार तथा विस्तार पर निर्भर करती हैं। 2. वायु या पादप जड़ों के किसी विशेष संस्तर में प्रवेश करने की सहज क्रिया।

Permeability coefficient
पारगम्यता गुणांक 15.5 से. तापमान पर यूनिट जलीय प्रवणता के अंतर्गत किसी सरंध्र द्रव्यमान के एक एकक के अनुप्रस्थ काट से होकर गुजरने वाले द्रव प्रवाह की दर।

Permeability rate
पारगम्यता दर मानक दाब प्रवणता के अंतर्गत जल के मृदा से गुजरने की दर। यह आमतौर पर वह जल होता है जो एक डाइन प्रति सेंमी. की दाब प्रवणता के अंतर्गत प्रति वर्ग सेंमी. मृदा में तिरछा चलता है।

Permeable
पारगम्य उन मृदाओं से संबंधित जिनका गठन इस प्रकार का होता है कि द्रव या गैसें उनके आर-पार संचरित हो सकती हैं।

Permeable bed (pervious bed)
पारगम्य शैल यह संस्तर जो रिक्तियों से युक्त होता है जिनसे होकर जल या अन्य द्रव सामान्य द्रवस्थैतिक दाब के प्रभाव से संचलित होता रहता है।

Petrocalcic horizon
कैल्सियममय शैल होराइजन / संस्तर, कैल्सिक शैल संस्तर अविच्छिन्न दृढ़ीकृत कैल्सियममय संस्तर जो कैल्सियम कार्बोनेट और कहीं-कहीं मैग्निसियम कार्बोनेट से सीमेन्टित होता है। शुष्क स्थिति में फावड़े या बरमे से बेधा नहीं जा सकता; पानी से बुझ नहीं सकता और जड़े उसमें प्रविष्ट नहीं हो पातीं।


logo