logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Hybrid vigour
संकर ओज
संकर का अपने जनकों से श्रेष्ठ होना।

Hybridization
संकरण
दो असमान जनकों के संकर की क्रियाविधि।

Hyrolysis
जल अपघटन
अपघटन की एक प्रक्रिया जिसमें किसी यौगिक का भंजन होता है तथा वह जल के एक अणु के साथ मिलकर किसी अन्य यौगिक में रूपांतरित हो जाता है।

Hyperplasia
अतिवर्धन
ऊतक कोशिकाओं की संख्या में असामान्य वृद्धि।

Hypersensitivity
अतिसंवेदशीलता
रोग जनकों के प्रति पादप ऊतकों की चरम संवेदनशीलता।

Hypertonic
अतिपरासारी
देह द्रव्य की सांद्रता का परिवेशी माध्यम से अधिक होना।

Hypha
तंतु
धागे जैसे रज्जुक या तंतु जो कवक जाल की एक संरचनात्मक इकाई बनाते हैं।

Hypodermal chord
अधस्त्वक् रज्जु
अधस्त्वचा की लंबाई में कूट गुहा की ओर उभार जिससे पेशीन्यास चार खंडों में बँट जाता है।

Hypodermal gland
अधत्वचा-ग्रंथि
अधत्वचा या अधस्त्वक् रज्जु से संबदध ग्रंथि।

Hypondermal (somatic) musculature
अधस्त्वक (कायिक) पेशीन्यास
अधत्वचा के नीचे अनुदैर्ध्य पेशियों की वह परत जो शरीर के संचालन में सहायक होती है।


logo