पठन की एक क्रिया जिसमें व्यक्ति पुनः पठन तथा प्रतिगमन के बिना सीधा पूरा पाठ पढ़ता जाता है।
Single teacher per class plan
एकल शिक्षक कक्षा योजना
विद्यालय संगठन की एक योजना जिसमें प्रत्येक श्रेणी अथवा समूह के लिए केवल एक अध्यापक ही नियत किया जाता है।
Sinistrality
वाम वर्तिता
1. शरीर के बाएँ भाग को अधिक प्रयोग करने की वृत्ति।
2. हस्तलेखन में बाई ओर झुकाव।
Sixth form college
सिक्सथ फार्म कालिज
इंग्लैंड की शिक्षा प्रणाली में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के बीच शिक्षा देनेवाली संस्था। इस संस्था द्वारा दी गई शिक्षा प्रायः दो वर्ष की होती है जिसमें सफलता प्राप्त किए बिना विश्वविद्यालय में प्रवेश संभव नहीं होता।
Skimming
श्रिप्र पठन
1. पठन की एक विधि जिसमें पाठक विस्तृत ब्यौरे पर ध्यान दिए बिना एक सामान्य अर्थ जानने का प्रयत्न करता है।
2. पठन की एक अन्य विधि जिसके अनुसार परीक्षार्थी पूर्ण परीक्षण को पढ़ने के बजाय कुछ एकांशों को पढ़ने का प्रयत्न करता है।
Skinner disc
स्किनर चक्रिका
प्रोग्रामित अधिगम यंत्र में गोल चपटे रिकार्ड के समान एक चक्री जिसमें स्किनर की युक्ति के लिए प्रोग्रामित सामग्री एक सेट अथवा श्रृंखलाओं में प्रस्तुत की जाती है। इसमें निम्नलिखित के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था होती हैः उत्तरापेक्षी प्रश्न, शिक्षार्थी के उत्तर, सही प्रत्युत्तर रिकार्ड तथा सफल-असफल निष्पादन का विवरण।
Slow learning child
मंदग्राही बालक
एक बालक जिसमें सामान्य अकादमिक सफलता प्राप्त करने की क्षमता होते हुए भी अन्य बालकों की तुलना में सूचना ग्रहण करने की गति धीमी होती है। उसका प्रभाव उनकी शैक्षिक उपलब्धियों पर पड़ता है।
Small consistent difference
स्वल्प अविरोधी अंतर
किन्हीं चरों अथवा प्रतिकृतियों की एक ही दिशा से लिए गए दो अथवा दो से अधिक प्रतिदर्शों के बीच शिथिल शोध अभिकल्प अथवा अत्याधिक लघु प्रतिदर्शों के कारण ऐसे अंतर जो सांख्यिकीय रूप से सार्थक नहीं होते।
Synder speech scale
सिंडर वाक् मापनी
एक मापनी जो व्यावसायिक स्थितियों में पठन, लेखन और वाक् योग्यता का माप करती है।
Social heritage
सामाजिक विरासत
रीतिरिवाज़, विचार, जीवनयापन की शैली, प्रवचन, विधि संगठन, संस्था तथा अन्य सामाजिक उपकरणों का समुच्चय जो एक समूह की संस्कृति का आधार होता है और कुछ संशोधन सहित एक संतति से दूसरी संतति को प्राप्त होता है।