logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Pustakalaya Vigyan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

column binary
बाइनरी कॉलम कार्डों के कालम में द्विआधारी चिह्न निरूपण।

commercial data processing
व्यावसायिक दत्त संसाधन व्यावसायिक अनुप्रयोग से संबंधित दत्त संसाधन, जैसे -- वस्तुसूची नियन्त्रण।

commercial language
व्यावसायिक भाषा व्यावसायिक कार्यों से संबंधित एलारिथ्म को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त भाषा, जैसे -वेतन चिट्ठा, बीजक बनाना आदि।

common business oriented language (COBOL)
सामान्य व्यावसायिक अभिविन्यास भाषा व्यावसायिक दत्त संसाधन को व्यक्त करने के लिए रूपांकित सामान्य प्रक्रिया भाषा।

common language
सामान्य भाषा दत्त या सूचना का संसाधन प्रणाली के एककों के लिए सुबोधगम्य रूप में प्रस्तुतीकरण, ताकि सूचना को विभिन्न एककों के बीच स्थानांतरित किया जा सके।

common storage area
सामान्य संचय-क्षेत्र संचय का क्षेत्र, जिसका उपयोग एक से अधिक प्रोग्रामों या एक ही प्रोग्राम के एक से अधिक खंडों या नेमकाओं के द्वारा हो सके।

communication devices
संचार-युक्ति संचार प्रक्रिया के अंतर्गत निम्न अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए प्रयुक्त युक्तियां : -- (1) स्वतः दत्त तकनीकों द्वारा दत्त संग्रह। (2) दत्त-प्रेषण। (3) प्रेषण-त्रुटि की जांच। (4) केन्द्रीय संसाधन एकक द्वारा टर्मिनल में दत्त के पुनरावर्तन की व्यवस्था। (5) दत्त-प्रस्तुतीकरण।

compare
मिलान समानता या विसंगति की दृष्टि से दो या अधिक फाइलों की तुलना।

compilation time
रूपांतरण अवधि स्रोत भाषा, से लक्ष्य भाषा तक प्रोग्राम के रूपांतरण का समय।

compiler
रूपांतरक स्रोत भाषा में लिखे कम्यूटर अनुदेशों को यंत्र भाषा में परिवर्तित करने वाला सम्मिश्र प्रोग्राम।


logo