logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

multiple approach method
बहुवधि उपागम प्रणाली
शिक्षण की एक विधि जिसकी मान्यता यह है कि कोई भी पाठ पढ़ाने के लिए विविध विधियों का उपयोग करना चाहिए। इसका प्रयोग विशेष रूप से विदेशी भाषाएँ सिखाने के संदर्भ में किया जाता है।

multiple choice test
बहुविकल्प परीक्षण
परीक्षण का एकांश जिसमें एक प्रश्न के अनेक उत्तर सुझाए जाते हैं और उनमें से परीक्षार्थी को सही उत्तर का चयन करना पड़ता है।

multiple co-efficient (= co-efficient of multiple correlation)
बहु सहसंबंध गुणांक
एक निर्भर चर और एक से अधिक स्वतंत्र चरों के बीच संबंधों की मात्रा को बताने वाला अंक।

multiple regression equation
बहु-समाश्रयण समीकरण
एक निर्भर चर और एक से अधिक स्वतंत्र चरों के संबंध को बताने वाला समीकरण। इसमें बहुचर विश्लेषण विधि द्वारा स्वतंत्र चरों को विभिन्न भार दिए जाते हैं। इसकी सहायता से स्वतंत्र चरों के प्राप्तांकों के ज्ञात होने पर निर्भर चर की मात्रा का संगणन किया जाता है।

multiple response test
बहु-अनुक्रिया परीक्षण
प्रत्यभिज्ञान का वस्तुनिष्ठ परीक्षण जिसमें छात्र को कई उत्तर सुझाए जाते हें और उनमें से प्रत्येक एकांश के लिए एक से अधिक सही उत्तर चुनने होते हैं।

multipurpose school
बहु-उद्देशीय विद्यालय
भारतीय माध्यमिक शिक्षा आयोग (1952-53) द्वारा संस्तुत विद्यालय। इस प्रकार के विद्यालय में नवीं से ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की रुचियों तथा अभिवृत्तिओं के अनुकुल पाठ्यक्रम की विभिन्न शाखाओं की शिक्षा प्रदान करने का प्रबंध होता है। इस आयोग ने इन छह शाखाओं का सुझाव दिया थाः कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, प्राविधिक तथा गृह विज्ञान।

musical ability
संगीत योग्यता
संगीत उपलब्धि की जन्मजात क्षमता। कभी-कभी इसका प्रयोग जन्मजात प्रतिभा के विकास के अर्थ में भी किया जाता है।

narcotics education
स्वापक द्रव्य अध्ययन
मानव शरीर और समाज पर मादक द्रव्यों के गुणों और उनके प्रभाव का अध्ययन और अध्यापन। प्रायः राज्य के शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार की शिक्षा का प्रबंध और निर्देशन होता है।

nasality
अनुनासिकता
नाक के माध्यम से बोले जाने वाले स्वरों या ऐसी ध्वनियों की बहुलता जैसे न, त्र, ण आदि वर्णों का उच्चारण। यह ध्वनि प्रायः उन व्यक्तियों में अधिक होती है जिनके तालु विदीर्ण होते हैं।

natural education
नैसर्गिक शिक्षा
प्राकृतिक पर्यावरण, परिस्थितियों तथा अनुभवों से स्वतः मिलने वाली शिक्षा। इसमें औपचारिक प्रणालियों का कोई स्थान नहीं है।


logo