रात्रि-पारी कर्मचारी
रात्रि के समय कार्य करने वाले व्यक्तियों को समूह।
no letter count headline
धारावाही शीर्ष
ऐसा शीर्षक जिसे लिखते समय यह ध्यान नहीं रखा जाता कि निर्धारित स्थान की दृष्टि से इसमें अक्षर संख्या कम है या अधिक।
non news material
समाचारेतर सामग्री
ऐसी सामग्री जिसमें न तो समाचार महत्त्व हो और न ही ऐसे तत्व हों जिससे समाचार बनते हैं।
nose for news
समाचार पकड़
देखिए 'news instinct'
N.P.R.
एनo पीo आरo
तार संबंधी शब्द जिसका अर्थ होता है नाइट प्रेस रेट (रात्रि की प्रेस दर)।
obit
शोक समाचार
आविचुअरी का संक्षिप्त रूप।
obituary
शोक समाचार
(1) किसी मृत व्यक्ति की जीवनी से संबंधित सामान्य जानकारी। कभी-कभी इसे मृत्यु से पहले ही तैयार कर मौर्ग में सम्भावित भावी उपयोग के लिए सुरक्षित रख लिया जाता है। इसे कैंड आबिट कहा जाता है।
(2) निधन सूचना जो अधिकांशतः विज्ञापनों के माध्यम से प्रकाशित की जाती है।
(3) व्यक्ति की मृत्यु की सूचना जिसे प्रायः विज्ञापन के रूप में प्रकाशित किया जाता है। इसमें दाह-संस्कार तथा अन्य अंतिम क्रियाओं से संबंधित सूचनाएं भी होती है।
off its feet type
टेढ़ा टाइप
पंगु या टेढ़ा मुद्राक्षर जो अपनी इस विकृति के कारण साफ नहीं छप पाता।
off register
बेमिलान, ऑफ रजिस्टर
एक प्लेट का दूसरी प्लेट से सही-सही मिलान न हो पाना, अर्थात् एक प्लेट का दूसरी प्लेट से कुछ हट कर छप जाना। इस प्रकार मुद्रित चित्र या अन्य सामग्री रह जाती है।
off set
ऑफसेट छपाई
एक मुद्रण प्रणाली जिसमें मुद्रणीय सामग्री की छाप पहले रबर के पटल पर ली जाती है और फिर वही छाप कागज के सम्पर्क में आती है।