पीट (मृदा)
1. वह अदृढ़ीभूत मृदा-सामग्री जिसमें प्रायः अपघटित या आंशिक अपघटित जैव पदार्थ शामिल होता है जो अत्यधिक आर्द्र अवस्थाओं में जमा हो जाता है।
2. 50 प्रतिशत से अधिक कार्बनिक पदार्थ युक्त मृदा।
Pedal
पेडल
मृदा सामग्री के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला शब्द अथवा मृदा संरचना की प्राथमिक इकाई जिसकी उत्पत्ति प्राकृतिक प्रक्रिया द्वारा होती है। यथा- छोटा ढोला, मृदा-समुच्चय, प्रिज़्म, खण्डरूप आदि।
Pedalfer (ped-alfer)
पेडलफर (मृदा)
एक अप्रचलित शब्द जिसका प्रयोग उस मृदा समूह के लिए किया जाता है जिसके (संमृदा) सोलम के निचले भाग में सेस्कवीऑक्साइड (एलुमिनम, लौह ऑक्साइड) जमा होते हैं। यथा- आर्द्र प्रदेशों की मृदाएँ।
Pediplain
पदस्थली
हिमानीधौत सपाट मृदा के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला शब्द।
Pedogenesis
मृदाजनन
मृदा संरचना का प्राकृतिक प्रक्रम।
Pedological feature
मृदावैज्ञानिक लक्षण
मृदा-सामग्री में अभिज्ञेय इकाइयाँ जो उत्पत्ति (तत्व के रूप में निक्षेपण), प्लाज्मा के कुछ अंश में सांद्रण के अंतरों या घटकों (बनावट) के विन्यास में अंतर के कारणों से परिबद्ध सामग्री से पृथक होती हैं।
Pedology
मृदा विज्ञान
वह विज्ञान जो भूमि उपयोग योजना के लिए मृदाओं के सर्वेक्षण, उत्पत्ति और वर्गीकरण से संबधित होता है।
Pedon
पेडॉन
मृदा का सबसे छोटा आयतन जो मृदा की मूल इकाई है। पेडॉन का आकार लगभग षटकोणीय होता है। इसका क्षेत्र मृदा की परिवर्तनशीलता पर निर्भर करते हुए 1 से 10 मी2 होता है।
Pedoturbation (soil mixing)
पेडोटर्बेशन
1. मृदा के सभी संघटकों का संमिश्र जिसके निर्माण में समपोहन की भूमिका नहीं होती।
2. प्राणिजात, पादपजात, तुषार अथवा बर्फ का पिघलना, मृत्तिकाओं का बढ़ते हुए फूलना, मृदा खनिजों की वृद्धि एवं अपक्षयण द्वारा मृदा सामग्री का स्थानिक चक्रीय संचलन।
Peneplain
समप्राय भूमि
वह भूमि जो कभी ऊबड़ खाबड़ (असम) थी, अपरदन के कारण निम्न दाब वाली हल्के उर्मिल पृष्ठ की भूमि बन जाने से मैदानी बन गयी है।