logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Commissural fibres
संधायी तंतु
प्रमस्तिष्क के एक गोलार्ध के क्षेत्रों को उसके दूसरे गोलार्ध के तदनुरूपी या संवादी क्षेत्रों से मिलाने वाले तंतु।

Commitment
प्रतिबद्धता
अंत:वैयक्‍तिक संबंधों को बनाए रखने की इच्छा।

Commons dilemma
सामान्यजन दुविधा
एक सामाजिक दुविधा जिसके अंतर्गत आपसी सहभागिता से सबको लाभ होता है, जबकि प्रतिस्पर्धा से हानि होती है।

Commotional shock
संक्षोभ आघात
वातावरण के दबाव में अकस्मात होने वाले परिवर्तनों का व्यक्‍ति के शरीर और मन पर पड़ने वाला प्रतिकूल प्रभाव।

Communality
समीपवर्ती प्रसरणता
किसी परिवर्त्य के प्रसरण का अनुपात जिसे विचाराधीन परिवर्त्य समूह के कुछ अन्य परिवर्त्‍यों में मौजूद सर्वनिष्‍ठ कारकों के रूप में व्यक्‍त किया जाता है।

Communication network
संप्रेषण तंत्र
नियमों का वह समुच्चय जो किसी समूह की विविध भूमिकाओं के मध्य संप्रेषण को सहज या संभव बनाता है।

Communication
संप्रेषण
सार्थक सूचनाओं का एक व्यक्‍ति से दूसरे व्यक्‍ति तक स्‍थानांतरण।

Communication accomodation theory
संप्रेषण समंजन सिद्धांत
पारस्परिक अंतर्क्रिया के संदर्भ में (श्रोता, परिस्थिति, इत्यादि) वाचिक एवं अवाचिक संप्रेषण शैली में परिमार्जन- यह वाणी समंजन सिद्धांत का विस्तारण है, जिसमें अवाचिक संप्रेषण सम्मिलित है।

Community psychology
समुदाय मनोविज्ञान
मनोविज्ञान की उपशाखा जो सामाजिक समस्याओं के समाधान में एवं व्यक्‍तियों को अपने कार्य और समूह के अनुरूप बनाने में मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों, विचारों और दृष्‍टिकोणों के प्रयोग पर बल देती हैं।

Companionate love
सहचर प्रेम
दूसरे व्यक्‍ति के लिए ध्यान तथा लगाव जो प्राय: साथ-साथ समय बिताने के कारण होता है।


logo