logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Shaping
व्यवहार निर्माण
क्रियाप्रसूत अनुकूलन में प्रयोग की जाने वाली एक प्रविधि जिसमें वांछित व्यवहार के निकट पहुंचने के लिए अनुक्रमिक पुनर्बलन दिए जाते हैं। पहले अल्प संवर्धन को पुनर्बलित किया जाता है। तत्पश्चात् केवल सही अथवा सटीक प्रतिक्रियाओं को पुनर्बलित करके व्यवहार को उचित रूप दिया जाता है।

Short course
लघु पाठ्यक्रम
महाविद्यालयों द्वारा प्रस्तुत औपचारिक पाठ्यक्रमों से कम विस्तृत अगण्य कक्षा अथवा पत्राचार पाठ्यक्रम। यह पाठ्यक्रम सम्मेलन, संस्था अथवा व्याख्यान श्रृंखला से अधिक व्यवस्थित होता है और इसमें विद्यार्थी की भागीदारी अधिक होती है।

Short term memory
लघु कालिक स्मृति
अल्प अवधि तक रहने वाली स्मृति जो कूटबद्ध और कम सामर्थ्यवाली हो। यह दीर्धकालिक स्मृति से भिन्न है। इसे कभी-कभी प्रारंभिक स्मृति भी कहा जाता है।

Short unit course
लघु इकाई पाठ्यक्रम
अध्ययन का ऐसा पाठ्यक्रम जो सापेक्षतः अल्प अवधि का होता है और कुछ सीमित उद्देश्यों की उपलब्धि के लिए आयोजित किया जाता है। जैसे किसी विशेष मशीन को चलाने के लिए दिया जाने वाला प्रशिक्षण।

Shrinkage
संकुचन (बहु सहसंबंध गुणांक में)
1. एक विशेष प्रतिदर्श में बहुसंबंध गुणांक द्वारा सांयोगिक कारकों के प्रभाव को कम करने की मात्रा के आकलन की एक प्रक्रिया। 2. एक प्रतिदर्श पर प्राप्त बहु सहसंबंध गुणांक की मात्रा में उस समय कमी होना जब उसकी गणना अन्य प्रतिदर्श पर की गई हो।

Sign similarity hypothesis
संकेत समानता प्राक्कल्पना
एक मत जिसके अनुसार प्रशिक्षण में उन सामग्रियों का प्रभाव अधिक होता है जो संदर्भित वस्तुओं और स्थितियों से अधिक समानता रखती हैं।

Sign test
संकेत चिह्नन परीक्षण
अप्राचल सांख्यिकी की एक सरल विधि। निश्चित सीमित परिस्थितियों के उपस्थिति होने पर प्रायोगिक प्रतिपादन के प्रभाव के मूल्यांकन के लिए प्रयोग किया जाने वाला एक परीक्षण। ये परिस्थितियां निम्न हो सकती हैं: 1. प्रायोगिक चर अथवा प्रतिपादन के प्रभाव के मूल्यांकन को मापा नहीं जा सकता बल्कि उसकी जांच उच्च अथवा निम्न निष्पत्ति से की जा सकती है; 2. प्रायोगिक अथवा नियंत्रित समूह के सदस्य 10 समेल युग्म से अधिक होते हैं। प्रयोग विषयों का परस्पर मिलान प्रेक्षण से पूर्व और बाद में किया जा सकता है।

Similarities test
साम्यता परीक्षण
1. व्यक्ति द्वारा दो अथवा दो से अधिक नामित वस्तुओं के बीच समानता को बताने के लिए बताया गया एक परीक्षण। 2. एक प्रकार का परीक्षण जिसमें प्रयोग विषय को दिए हुए शब्दों, संकेतों तथा प्रतीकों के वर्ग समानता के आधार पर निर्धारित करना होता है।

Simple effect
साधारण प्रभाव
किसी प्रयोग में नियंत्रित परिस्थितियों के अंतर्गत प्रायोगिक कारक का प्रभाव अथवा एक नियंत्रित चर का मूल्य जो अल्प कारकों को स्थिर रखकर प्राप्त किया जा सकता है।

Simulation
अनुरूपण
वास्तविक कार्य स्थितियों, उपकरणों और वस्तुऔं के प्रतिरूप जिनका प्रयोग प्रशिक्षण में कौशल प्राप्ति के लिए अभ्यास हेतु किया जाता है। इसके द्वारा कौशलों के अभ्यास में अति जटिल व्यवस्था को सरल किया जाता है और अभ्यास के सामान्य दुष्परिणामों से बचा जा सकता है।


logo