logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

Montessori method
मांतेसरी प्रणाली
इतालवी मनश्चिकित्सक डा. मारिया मांतेसरी द्वारा प्रतिपादित प्राथमिक और पूर्व प्राथमिक शिक्षा पद्धति जिसमें स्वछंद शारीरिक क्रियाओं, वैयक्तिक प्रशिक्षण, पठन और लेखन कौशल के विकास, संवेदी और पेशीय प्रशिक्षण (हस्तक्रिया-कौशल) को अधिक महत्व दिया जाता है।

Moon type
मून टाइप
छपाई की एक पद्धति जिसमें उभरी पंक्तियाँ कोणों तथा वक्र के आकार की होती है। यह ब्रेल पद्धित से भिन्न है। साधारणतः यह उन नेत्रहीनों के लिए उपयोगी है जो ब्रेल पद्धति से नहीं सीख पाते। इसका आविष्कार विलियम मून ने किया था।

moral education
नैतिक शिक्षा
आचरण के नियमों या नैतिक गुणों की औपचारिक शिक्षा जो बालक के सामाजिक और नैतिक विकास को प्रभावित करती हो। इस प्रकार की शिक्षा का उद्देश्य बालक में उचित अनुचित का विवेक कराना और जीवन में नैतिक मूल्यों पर बल देना होता है।

Morrison method
मॉरिसन प्रणाली
विषय-वस्तु को इकाइयों के रूप में पढ़ाने की योजना जिसके पाँच चरण है पूर्व प्रेक्षण, प्रस्तुती, आत्मसात करण, संगठन और पठन। 'पूर्व प्रेक्षण' में इकाई की पृष्ठभूमि पर छात्रों के अधिकार का अनुमान लगाया जाता है। 'प्रस्तुती' में पूरी इकाई को रूपरेखा दी जाती है। इस रूप रेखा के आधार पर आत्मसातकरण में छात्र स्वक्रिया द्वारा इकाई के विभिन्न पक्षों का गहन अध्ययन करते हैं। संगठन में छात्र इकाई के विभिन्न पक्षों को बौद्धिक तथा श्रृंखलाबद्ध रूप देते है। अंत में 'पठन' में इकाई के संगठित रूप को दोहराते और समीक्षा करते हैं। इसका प्रतिपादन अमरीकन शिक्षाविद् एच. सी. मॉरिसन ने किया है।

mosaic method
मोज़ेक प्रणाली
विद्यालय के दैनिक कार्यों की तालिका तैयार करने को प्रचलित विधि जिसमें प्रत्येक कक्षा-अनुभाग को एक यूनिट मान कर तालिका में स्थान दिया जाता है।

mother book
मातृशिक्षण पुस्तक
बालकों को पढ़ाने तथा उनकी देखभाल करने के हेतु माताओं के लिए तैयार की गई पुस्तक। इसमें पैस्तलाजी की 'वस्तु शिक्षण' पद्धति का निरूपण रहता है।

mother fixation
मातृ-स्थिरण
माँ के प्रति अतिरिक्त लगाव। मातृ संरक्षणता, मातृ निर्भरता और मातृ आसक्ति की असामान्य रूप से लम्बे समय तक बनी रहने वाली प्रवृत्ति जो सामान्यतः युवकों में परिलक्षित होती है।

motivation
अभिप्रेरण
अ- मोटे तौर पर किसी क्रिया को उत्तेजित, प्रोत्साहित तथा नियंत्रित करना; सीमित अर्थ में व्यवहार को क्रियाशील बनाने तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए नियंत्रित करने की प्रक्रिया। आ- छात्र को इच्छित कार्य करने के लिए प्रेरित करना और रुचि उत्पन्न करना। साधारणतः अध्ययन सामग्री का चयन तथा प्रस्तुतीकरण इस प्रकार करना कि छात्र की रुचि बनी रहे और वह कार्य को स्वेच्छा से करता रहे। इसमें शिक्षु की मूल आंतरिक प्रवृत्तियों को संतुष्ट करने के लिए विभिन्न युक्तियों का प्रयोग किया जाता है।

multidimensional development
बहुपक्षीय विकास
बहुमुखी विकास या वृद्धि जो एक प्रकार से या एक ही दिशा में न होकर अनेक प्रकार से और कई दिशाओं में हो।

multifactor theory
बहुकारक सिद्धांत
एक सिद्धांत जो यह प्रतिपादित करता है कि मानवीय योग्यता के अनेक स्वतंत्र प्राथमिक कारक होते हैं। इन कारकों की मात्रा, कारक वैश्लेषण प्रणाली द्वारा परीक्षणमाला में प्राप्तांकों के सहसंबंधों के विश्लेषण से ज्ञात होती है।


logo