logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

news source
समाचार स्रोत वह सामान्य व्यक्ति, अधिकारी, प्रवक्ता या समाचार समिति जिसके माध्यम से समाचार प्राप्त होता है।

news story
समाचार वृत्तांत किसी घटना या जानकारी का किसी समाचार पत्र में प्रकाशन के निमित्त लिखा गया ब्योरा।

news summary lead
समाचार संक्षेप कथामुख वह कथामुख जिसमें समाचार के सभी तथ्य का सार होता है और जिसमें सभी क-कार (कब, क्या, कहां, कैसे, क्यों और, कौन) का समाधान होता है।

news weekly
समाचार साप्ताहिक वह साप्ताहिक पत्रिका जिसमें सार्वजनिक हित के समाचार सामान्यतः वर्गीकृत विषय शीर्षकों के अन्तर्गत व्याख्यात्मक शैली में नए रूप से लिखकर प्रस्तुत किये जाते हैं।

news writing
समाचार-लेखन किसी देखी सुनी घटना का लिखित विवरण तैयार करने की कला।

newsy
समाचारमय समाचारपूर्ण व्यापक सार्वजनिक हित की प्रकाशनीय जानकारी से परिपूर्ण।

new top
नवीन कथामुख देखिए 'new lead'

next to reading matter
पाठ्य सामग्री के साथ देखिए 'following matter'

nickel type
निकल टाइप निकल धात से बना मुद्राक्षर जो लेड से बने मुद्राक्षर से अधिक टिकाऊ होता है।

night editor
रात्रि सम्पादक रात्रि कालीन पारी का प्रभारी अधिकारी जिसकी देखरेख में प्रभात संस्करण का कार्य सम्पन्न होता है।


logo