logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Homogenous layer
समांगी स्तर
(दे. Homogenous matrix)

Homologous
समजात
उद्भव में तो समान परंतु प्रकार्य में भिन्न।

Homologous chromosome
समजात गुणसूत्र
ऐसे गुणसूत्र जिनमें समान आनुवंशिक स्थानिक संघटक होते हैं और जो अर्धसूत्री विभाजन में युग्म बनाते हैं।

Homology
समजातता
एक ही पूर्वज से वंशागत जीवों की अंगों की संरचना में आधारंभूत समरूपता।

Homonym
समनाम
विभिन्न वर्गकों के लिए विभिन्न वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तावित एक ही नाम।

Homozygote
समयुग्मज
एक व्यष्टि जिसके समजात गुणसूत्रों के संगत विस्थलों पर समरूप युग्मविकल्पी होते हैं।

Hookworm
अंकुश कृमि
ऐन्किलोस्टोमा डुओडिनेलिस नामक प्राणि परजीवी सूत्रकृमि का सामान्य नाम जिसकी मुख-गुहा में अंकुशनुमा दंत होते हैं।

Hoplolaimid
हॉप्लोलैमिड
हॉप्लोलैमॉइडिया अधिकुल के सूत्रकृमि।

Hoplolaimus
हॉप्लोलायमस
हॉप्लोलायमिडी कुल का एक वंश। सिर शरीर से अलग दिखाई देता है; शूकिका स्थूल तथा लंगर अथवा द्यूलिप-आकार की घुंडियों वाली; ग्रसिका ग्रंथियां पृष्ठतः तथा पार्श्वतः आंत्र पर फैली हुई; अंडाशय उभट अंडाशयी; भगपल्लव उपस्थित; पश्चक बड़े-एक भगपूर्व और दूसरा गुदापूर्व; पार्श्व क्षेत्र 4 कटानों वाले, बाहरी पट्ट प्रायः गर्तिकायुक्त; उत्सर्जन छिद्र प्रायः हेमिजोनिड और ग्रसिका-आंत्र संधि के पीछे स्थित होता है।

Horizontal resistance
समस्तरीय प्रतिरोध
रोग जनकों की सभी जातियों के प्रति समान प्रतिरोध।


logo