logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cross feed / transverse feed
अनुप्रस्थ प्रभरण
खराद तर्कु अक्ष के अनुलम्ब दिशा में कर्तन औजार की गति।

Cross fitting
क्रॉस फिटिंग / क्रॉस अन्वायुक्ति
क्रॉस (x) के आकार वाली पाइप फिटिंग।

Crose rail
अनुप्रस्थ पटरी
मशीन जैसे समतलित्र या प्रवेधन मिल का एक हिस्सा जिस पर औजार धारक या सर्पी चलता है ताकि कार्य के विभिन्न हिस्सों से सम्पर्क किया जा सके।

Crossed belt drive
क्रॉस पट्टा चालन
इसमें दोनों शाफ्ट समान्तर होते हैं तथा घूर्णन चाल दोनों की एक दूसरे के विपरीत होती है।

Crowbar
सब्बल
इस्पात की बनी छड़। इसका एक सिरा छैनी के आकार का होता है। इसका उपयोग भारी वस्तुओं को सरकाने में किया जाता है इसके लिये सब्बल को भारी वस्तु के नीचे बलात घुसाया जाता है। कभी - कभी इसे पिच - छड़ भी कहते हैं।

Crucible process
क्रूसिबल प्रक्रम / मूषा प्रक्रम
इस्पात बनाने का एक मूषा प्रक्रम इसमें पिटवाँ लोहे के साथ फैरोमेगनीज़ एवं चारकोल के मिश्रण को मूषा में भरकर गैस भट्टी में पिघलाकर अपेक्षित इस्पात बनाया जाता है।

Cup wheel
चषक पहिया
सिलिंजर के आकार का अपघर्षक। इसके घूमते किनारों से अपघर्षण किया जाता है।

Cupola
क्यूपला
एक विशाल खड़ी वर्तुल भट्टी जिसमें कच्चा लोहा पिघलाया जाता है।

Curling tool
वलयक औजार
धातु की वस्तुओं के किनारों को मोड़ने के लिय अभिकल्पित औजार। यह किनारों वलय, चढ़ाव लपेट एवं बंकन प्रदान करता है। किनारों में चढ़ाव या तो वाह्य या आन्तरिक होता है।

Cutting angle
कर्तन कोण
काटे जा रहे पदार्थ की पृष्ठ औजार के कर्तक फलक के बीच का कोण।


logo